Site iconSite icon SHABD SANCHI

Sonu Nigam को क्या है Pinched Nerve बीमारी, ये क्या होता हैं?

Sonu Nigam Health Update: What is a pinched nerve, and which symptoms should not be ignored?Sonu Nigam Health Update: What is a pinched nerve, and which symptoms should not be ignored?

Sonu Nigam Health Update: What is a pinched nerve, and which symptoms should not be ignored?

मशहूर सिंगर सोनू निगम ने हाल ही मेंखुलासा किया कि वह Pinched Nerve की समस्या का सामना कर रहे हैं इस कारण उन्हें लगातार दर्द का सामना भी करना पड़ रहा है और डॉक्टर की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। इस खबर के बाद लोगों के बीच या जानने के लिए उत्सुकता बढ़ गई कि आखिर यह कौन सी बीमारी है औरPinched Nerve के लक्षण इतने गंभीर कैसे हो सकते हैं।

क्या होती है Pinched Nerve बीमारी की समस्या?

Pinched Nerve एक ऐसी स्थिति होती है जब शरीर की किसी नस पर आसपास के टिशूज हड्डियों मांसपेशियों या फिर डिस्क का दबाव बढ़ जाता है। इस दबाव के कारण नस सामान्य रूप से काम नहीं कर पता है और दर्द झनझनाहट या फिर कमजोरी जैसी दिखाते देखने को मिलतीहै। यह समस्या अक्सर गण कमर कंधे या रीड की हड्डी के आसपास हमें देखने को मिलती है लंबे समय तक गलत मुद्रा में बैठना चोट लगा या फिर डिस्क से जुड़ी समस्या है इसके प्रमुख कारण होते हैं।

ये भी पढ़े: excessive heat Advisory: सरकार ने जारी किए निर्देश, जानिए बचाव के तरीके

Sonu Nigam ने बीमारी के बारे में क्या बताया?

सोनू निगम ने अपने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से तेज दर्द का सामना कर रहे हैं उनकी स्थिति को समझने के लिए उन्होंने mri और सीटी स्कैन जैसी कई सारी जांच भी कराई है डॉक्टर की सलाह पर वह दवाइयां और फिजियोथेरेपी ले रहे हैं। उनकी इस जानकारी के बाद लोगों के बीच इस बीमारी को लेकर चर्चाएं होने लगे क्योंकि यह समस्या किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है।

क्या है Pinched Nerve के प्रमुख लक्षण

डॉक्टर के अनुसार अगर किसी व्यक्ति को निम्नलिखित लक्षण महसूस होते हैं तो उन्हें डॉक्टर के सलाह लेनी चाहिए जैसे कंधे में लगातार दर्द होना,हाथ या पैर में झनझनाहट, शरीर के किसी हिस्से में सुन्नपन, मांसपेशियों में कमजोरी, पकड़ने या चलने-फिरने में परेशानी, दर्द का शरीर के दूसरे हिस्सों तक फैलना आदि यह सभी लक्षण बार-बार धीरे-धीरे बढ़ाते हैं और समय पर इलाज नहीं मिलने कारण परेशानी बढ़ा सकते हैं।

किन कारणों से बढ़ता है इसका खतरा?

Pinched Nerve के पीछे कई सारे कारण जिम्मेदार हो सकते हैं इनमें से स्लिप डिस्क, रीड की हड्डी मेंबदलाव, मोटापा लंबे समय तक बैठकर काम करना और शारीरिक चोट आदि शामिल है। इसके अलावा बार-बार एक जैसी गतिविधि करने वाले लोगों में भी यह दिक्कतें देखने को मिलती है।

ये भी पढ़े: thyroid symptoms you shouldn’t ignore

इसके इलाज और बचाव के तरीके

ज्यादातर मामलों में आराम फिजियोथैरेपी और डॉक्टर के द्वारा दी जाने वाली दवा से राहत मिल सकती है। साथी सही तरीके से बैठने की आदत नियमित व्यायाम और वजन नियंत्रित रखना भी डॉक्टर के द्वारा महत्वपूर्ण माना जाता है। अगर नस पर दबाव लंबे समय से है तो कुछ मामलों में डॉक्टर सर्जरी की भी जरूरत बता सकते हैं।

Exit mobile version