Site icon SHABD SANCHI

सोनिया गांधी ने बताई राजीव गांधी से पहली मुलाकात, प्यार और घर बसाने का किस्सा

नईदिल्ली। सोनिया गांधी ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पहली पोस्ट और वीडियो साझा किया है। जिसमें उन्होने राजीव गांधी से अपनी पहली मुलाकात और प्रेम कहानी का किस्सा सुनाया है। सोनिया गांधी ने अपनी किताब के विमोचन से पहले यह वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने एक बेहद खूबसूरत संदेश भी लिखा। उन्होंने कहा, “कैम्ब्रिज के एक छोटे से ग्रीक रेस्टोरेंट में मेरी प्रेम यात्रा शुरू हुई। राजीव और मैंने प्यार, हंसी और यादों से भरी एक दुनिया बनाई। 10 नवंबर को मैं उस दुनिया को आपके साथ शेयर करूंगी।”

1965 की वह मुलाकात

सोनिया गांधी बताया कि राजीव गांधी से पहली बार उनकी मुलाकात वर्ष 1965 में इंग्लैंड के कैम्ब्रिज स्थित द वर्सिटी नामक एक छोटे से ग्रीक रेस्तरां में हुई थी। सोनिया गांधी के अनुसार, पहली मुलाकात में ही उन्हें महसूस हुआ था कि राजीव गांधी ऐसे व्यक्ति हैं, जिनके साथ वह अपना जीवन बिताना चाहेंगी। बाद में उन्हें पता चला कि राजीव भी उनके बारे में ऐसा ही महसूस करते थे। सोनिया गांधी बताती है कि वे अंग्रेजी सीखने के लिए वहां गई थीं, जबकि राजीव गांधी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। एक साझा मित्र ने दोनों का परिचय कराया था।

दोस्ती से प्यार और शादी

सोनिया गांधी बताती है कि पहली मुलाकात के बाद दोनों की दोस्ती गहरी हुई और वे दोस्तों के साथ पार्टियों व घूमने-फिरने लगे। लगभग तीन साल तक एक-दूसरे को जानने के बाद, 25 फरवरी 1968 को दोनों का विवाह हुआ। इसके बाद सोनिया गांधी भारत आ गईं और इंदिरा गांधी के साथ नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर रहने लगीं थी।

सुंदरता के साथ सौम्य स्वभाव से प्यार

सोनिया गांधी बताती है कि राजीव गांधी जितने ही सुंदर थें, उससे कही ज्यादा उनका सौम्य स्वभाव रहा। राजीव का स्वभाव उनके दिल को छू गया। राजीव की यह कोमलता ने उनसे अलग नही होने दिया। सोनिया गांधी कहती है कि राजीव जी से पहली मुलाकात को वो कभी भी नही भूल पाऐगी।

Exit mobile version