Site iconSite icon SHABD SANCHI

टाइपिंग मिस्टेक ने दिलाई सोनम रघुवंशी को बेल?

Sonam Raghuvanshi Got Bail Because Of Typing Error: इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड (Raja Raghuvanshi Murder Case ) की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) पिछले 2 महीने से जेल से बाहर है। 28 अप्रैल 2026 को शिलॉन्ग की स्थानीय अदालत ने सोनम को सिर्फ इस आधार पर जमानत दे दी थी कि पुलिस ने सोनम को गिरफ्तार करने से पहले यह बताया नहीं था कि उसे क्यों गिरफ्तार किया जा रहा है. इससे भी हैरानी की बात ये है कि सोनम की गिरफ़्तारी से जुड़े दस्तावेजों में टाइपिंग मिस्टेक के चलते BNS की धारा 103(1) की जगह 403(1) लिख दिया गया था और हाईकोर्ट ने भी इसी आधार पर जमानत देदी। और इससे भी एक हैरानी की बात ये है कि सुप्रीम कोर्ट ने यह सब जानते भी सोनम की जमानत को, यह कहते हुए ख़ारिज नहीं किया कि अगर सोनम रिहा नहीं हुई होती तो हम जमानत पर रोक लगा देते। जबकि सुप्रीम कोर्ट की तरफ से पहले ही यह स्पष्ट किया जा चुका है कि ”ऐसी लिपिकीय गलती, जिससे आरोपी को कोई वास्तविक नुकसान न हुआ हो, जमानत का आधार नहीं बन सकती।”

हनीमून ट्रिप में अपने पति को खाई से धक्का देकर मारने की आरोपी सोनम रघुवंशी बेल में है, वो भी एक टाइपिंग मिस्टेक के कारण, उसे जमानत दी गई है क्योंकी पुलिस ने उसे यह बताया ही नहीं था कि उसे गिरफ्तार क्यों किया जा रहा है. राजा के परिवार ने सोनम की जमानत को रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई मगर कोर्ट ने कहा कि जमानत तो टाइपिंग मिस्टेक से मिल गई है, लेकिन जमानत नहीं मिली होती तो हम रद्द कर देते। कोर्ट में इस फैसले से राजा रघुवंशी का परिवार बेहद दुःखी है. राजा की माँ उमा रघुवंशी ने कहा कि- राजा को न्याय दिलाने में इतनी ढील क्यों दी जा रही है? उन्होंने सीएम मोहन यादव और पीएम मोदी से अपील करते हुए CBI जाँच की मांग उठाई ताकि इस मामले में जल्द से जल्द न्याय मिले। उनका कहना है कि अगर राजा को न्याय नहीं मिला तो सोनम जैसी लड़कियां अपराध करती रहेंगी

पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें

Exit mobile version