Site iconSite icon SHABD SANCHI

Sonam Raghuvanshi Arrested : बेवफा सोनम! इंदौर में शादी, शिलॉन्ग में पति की हत्या, गाज़ीपुर में सरेंडर

Sonam Raghuvanshi ArrestedSonam Raghuvanshi Arrested

Sonam Raghuvanshi Arrested : इंदौर में शादी, मेघालय के शिलॉन्ग में हनीमून पर पति की हत्या और फिर लापता सोनम गाज़ीपुर के ढाबे पहुंची, जहां खुद को सरेंडर कर दिया। राजा रघुवंशी की हत्या की प्लॉटिंग खुद बेवफा सोनम ने ही रची थी।  मेघालय हनीमून कपल मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। हनीमून में गए इंदौर के न्यूली वेड कपल राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद से ही पुलिस ने लगभग केस को सॉल्व कर लिया था। पुलिस की संदेह की सूई राजा रघुवंशी की हत्या के लिए लापता पत्नी सोनम पर ही अटक रहीं थीं। इसलिए सोनम रघुवंशी की तलाश तेज कर दी गई थी। रविवार को सोनम काले कपड़े और बिखरे हुए बाल में एक ढाबे में दिखी थी। पुलिस ने सोनम को गिरफ्तार कर लिया है। 

17 दिन से लापता सोनम ढाबे मिली | Sonam Raghuvanshi Arrested

इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में मेघालय पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। 17 घंटे के अंदर मेघालय पुलिस ने इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझा लिया है। हनीमून गए कपल के पति राजा रघुवंशी की हत्या के बाद से ही पत्नी सोनम लापता थी, जो अब ढाबे पर अजीब हालत में मिली है। पुलिस ने सोनम को गाज़ीपुर में ढाबे से गिरफ्तार कर लिया है। जब सोनम लापता हुई थी तो सफ़ेद शर्ट पहनी थी और जब मिली तो काले कपड़े पहने हुए थी और बाल बिखरे हुए थे। 

लापता पत्नी सोनम ही निकली हत्यारन | Meghalay Indore Couple case

हैरानी की बात ये है कि मेघालय पुलिस अब तक राजा रघुवंशी की हत्या के केस को अलग एंगल से जाँच कर रही थी। मगर, पति की हत्या के बाद लापता चल रही पत्नी सोनम ने खुद आत्मसमर्पण कर दिया। अब सोनम की गिरफ़्तारी के बाद पुलिस की पूरी केस स्टडी ही बदल गई और अब पुलिस नए एंगल से जाँच करेगी। पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए पत्नी सोनम समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। नए खुलासे में सामने आया है कि राजा रघुवंशी की हत्या खुद पत्नी सोनम ने भाड़े के गुंडों से करवाई थी। 

2 जून को मिला था राजा रघुवंशी का शव | Sonam Raghuvanshi News

बेवफा सोनम ने इंदौर में राजा रघुवंशी से शादी की। फिर हनीमून के लिए मेघालय के शिलॉन्ग पहुंची, जहां मर्डर की स्क्रिप्ट पहले से रेडी थी। शिलॉन्ग में सोनम में राजा की हत्या की साजिश रची थी। सोनम ने पति की हत्या के लिए भाड़े के गुंडों को सुपारी दी थी। दोनों के लापता होने से मर्डर की वारदात शुरू हुई थी। 23 मई को सोनम और उसके पति राजा रघुवंशी के लापता होने की जानकारी सामने आई थी। मेघालय पुलिस ने दोनों की तलाशी शुरू की तो CCTV फुटेज मिला, जिसमें स्कूटी के साथ दोनों कैप्चर हुए। सोनम ने उस समय सफ़ेद टॉप पहना था और वह बार-बार फोन पर किसी से बात कर रही थी और राजा से दूर जा रही थी। 2 जून को राजा रघुवंशी का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला था, लेकिन सोनम लापता थी।

जगह-जगह मिले थे खून से सने चाकू व कपड़े 

राजा रघुवंशी की हत्या के बाद पुलिस को जगह-जगह खून से सना चाकू, रेनकोट और सफेद टी-शर्ट मिला था। फिर सोनम की भूमिका पर शक हुआ सुरु उसकी तलाश शुरू हुई। 8 जून को मेघालय पुलिस ने गाज़ीपुर के ढाबे से सोनम रघुवंशी की बरामदगी की। बताया जा रहा है कि सोनम ने खुद ही पुलिस को आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने 17 दिन के अंदर हत्या मामले में सोनम सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। 

राजा रघुवंशी हत्याकांड का खुलासा 

11 मई 2025 – इंदौर में की गई शादी

20 मई 2025 – दंपती के हनीमून के लिए शिलांग रवाना होने की सूचना

22 मई 2025 – दोनों नोंग्रियाट गांव में होम स्टे में रुके, रात को आगे की यात्रा के लिए निकले और फिर से संपर्क टूट गया।

23 मई 2025 – राजा का अंतिम फोन कॉल, दोपहर एक बजे सोनम ने राजा की मां को फोन कर कहा, “माँ ये मुझे जंगल में घुमा रहे हैं…”; उसके बाद दोनों के मोबाइल बंद 

24 मई 2025 – एयरवाला स्कूटी सड़क किनारे मिली 

2 जून 2025 – राजा का शव वेईसावडॉन्ग झरने के पास गहरी खाई से बरामद, हत्या दर्ज।

9 जून 2025, सुबह 3–4 बजे – सोनम गाजीपुर, यूपी के एक ढाबे पर मिली; वीडियो कॉल कर अपने भाई से संपर्क किया।

गिरफ्तारी के बाद सोनम की पहली तस्वीर आई सामने 

सोनम की गिरफ्तारी के बाद पहली तस्वीर सामने आई है जिसमें वह कुर्सी पर बैठी बेसुध नजर आ रही है। काले कपड़े पहने सोनम के चेहरे का रंग उड़ा हुआ है और बाल बिखरे हुए है। अधिकारी ने आगे कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों ने खुलासा किया है कि पत्नी ने रघुवंशी की हत्या के लिए उन्हें किराए पर लिया था। उन्होंने कहा, “अपराध में शामिल कुछ और लोगों को पकड़ने के लिए मध्य प्रदेश में अभियान अभी भी जारी है।” मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने पहले राज्य और देश को झकझोर देने वाले मामले को सुलझाने के लिए पुलिस को बधाई दी।

यह भी पढ़े : MP Police Recruitment Scam : परीक्षा भर्ती में गड़बड़ी, CM मोहन यादव बोले – ‘एक भी मुन्ना भाई नहीं बनेगा सिपाही’

Exit mobile version