Sonam Pandit इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। महाशिवरात्रि से पहले शेयर किया गया उनका एक वीडियो तेजी से वायरल होता जा रहा है। पारंपरिक परिधान और आध्यात्मिक संदेश के साथ पोस्ट किए गए इस कंटेंट ने इंटरनेट यूज़र्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है और लोग उनके बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक भी नजर आ रहे हैं।
कौन हैं Sonam Pandit?
Sonam Pandit एक सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर और डिजिटल इन्फ्लुएंसर के रूप में जानी जाती हैं और काफी famous भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने टेलीविजन के कुछ प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है और मेकअप व लाइफस्टाइल से जुड़ा कंटेंट सोशल ऐप्स पर बनाती रही हैं। हालांकि पहले उनकी पहचान एक सीमित दायरे तक कंटेंट क्रिएटर के रूप में थी, लेकिन हाल ही के वीडियो न उन्हें एक व्यापक स्तर पर चर्चा में ला दिया है।
ये भी पढ़े : O’ Romeo Movie Review: Shahid Kapoor and Vishal Bhardwaj Miss the Mark
शिवरात्रि से जुड़ा वीडियो क्यों हुआ वायरल?
महाशिवरात्रि से पहले शेयर किए गए वीडियो में Sonam Pandit सफेद रंग की साड़ी और रुद्राक्ष की माला पहने दिखाई दे रही हैं। वीडियो का बैकग्राउंड और प्रेजेंट करने का तरीका आध्यात्मिक भाव को दर्शाता है। पोस्ट के साथ दिया गया संदेश शिव और शक्ति के संबंध को भी दर्शाता है, जिसने दर्शकों के बीच एक भावनात्मक जुड़ाव पैदा किया है। त्योहार के समय धार्मिक और सांस्कृतिक कंटेंट को सोशल मीडिया पर अधिक रिएक्शन मिलती है। यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से शेयर हुआ है और अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड भी करने लगा है।
सोशल मीडिया पर कैसी मिल रही प्रतिक्रिया?
वीडियो को बड़ी संख्या में व्यूज़ और लाइक्स तो मिले हैं। कई यूज़र्स ने इसे श्रद्धा और संस्कृति से जुड़ी एक पॉजिटिव अभिव्यक्ति पोस्ट बताया है। वहीं कुछ लोगों ने इसे एक क्रिएटिव प्रस्तुति के रूप में भी देखा।
ये भी पढ़े : परिवार में शादी है..Rajpal Yadav ने की, बेल की मांग तो कोर्ट ने सुनवाई टाली
क्यों बढ़ रही है Sonam Pandit की लोकप्रियता?
डिजिटल दौर में महाशिवरात्रि के मौके पर महाशिवरात्रि से जुड़ा कंटेंट तेजी से वायरस होता है खास तौर पर जब उसमें पारंपरिक लुक और भावनात्मक रूप से कोई संदेश शामिल हो।Sonam Pandit के मामले में भी यही देखा जा रहा है कि उनके द्वारा बनाए जाने वाला वायरल वीडियो इंटरनेट पर सर्च में बना हुआ है। महाशिवरात्रि से ठीक पहले उनका यह वीडियो वायरल होना सोनम पंडित के लिए एक चर्चा और पहचान का नया कारण बन चुका है।

