अमृतसर। पंजाबी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मधुसूदन उर्फ मैड संधू की गोली मारकर हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। जानकारी के तहत बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर उस समय ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दिए जब वे अपनी कार लेने के लिए एक कार वॉश सेंटर पहुंचे थे। पुलिस से जो जानकारी सामने आ रही है। उसके तहत हमलाबरों ने कई राउंड गोली चलाई है। गंभीर रूप से घायल हुए मैड संधू को अस्पताल ले जाया गया। जंहा उनकी मौत हो गई।
हमले का रहस्य है बरकरार
मधुसूदन उर्फ मैड संधू की हत्या मामले की जांच में पुलिस जुट गई है, हांलाकि हत्या किए जाने की वजह क्या है, इसका कारण अभी स्पष्ट नही हो पाया है और पुलिस हमलाबरों की पहचान करने एवं हमला किए जाने के कारणों की जांच कर रही है। ज्ञात हो कि पंजाब में सिंगर एवं ऐसे सोशल मीडिया में फेमस लोगो पर हमले हो रहे है। इसके पूर्व भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी है।
संधू खुलकर रखते थें अपनी बात
पंजाबी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मधुसूदन संधू, जिन्हें ऑनलाइन जगत में मैड संधू के नाम से जाना जाता था, मुख्य रूप से अपने बेहतरीन मेकअप स्किल्स, अनूठे फैशन सेंस और लाइफस्टाइल कंटेंट के लिए प्रसिद्ध थे। वे पंजाब के अमृतसर के रहने वाले थे और अपनी कला के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय के लिए पहचाने जाते थे।
करियर की शुरुआत और पहचान
मधुसूदन ने अपने पेशेवर सफर की शुरुआत फैशन और मनोरंजन जगत से की थी। उन्होंने पंजाब और मुंबई (बॉलीवुड) की फिल्मों में एक स्टाइलिस्ट और असिस्टेंट कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में काम किया। बाद में उन्होंने एक फ्रीलांस और पेशेवर मेकअप आर्टिस्ट के रूप में एक बड़ी पहचान बनाई। उन्होंने कुछ अभिनय परियोजनाओं में भी काम किया था, जिसमें पंजाबी फिल्म ओए भोले ओए शामिल है।
सोशल मीडिया स्टार
इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर रील्स, व्लॉग्स और शॉर्ट्स के जरिए उन्होंने बड़ी फैन फॉलोइंग तैयार की। इंस्टाग्राम पर उनके 2.26 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। उनके कंटेंट में लग्जरी लुक्स, ब्यूटी, लाइफस्टाइल और कॉमेडी मीम्स शामिल होते थे।
प्रतिनिधित्व और सामाजिक विचार
मधुसूदन संधू समुदाय के एक मुखर और जाने-माने चेहरा थे। कई पॉडकास्ट और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उन्होंने एक समलैंगिक व्यक्ति के रूप में अपने अनुभवों, जेंडर आइडेंटिटी और सामाजिक रूढ़ियों पर खुलकर बात की। सोशल मीडिया पर अक्सर रूढ़िवादी विचारधारा के लोगों द्वारा उनके कपड़ों और मेकअप को लेकर उन्हें ट्रोल किया जाता था, जिसका वे हमेशा निडरता से सामना करते थे। ट्रोलर्स को जवाब देते हुए उन्होंने एक बार कहा था, भगवान ने मुझे ऐसा ही बनाया है।

