Site iconSite icon SHABD SANCHI

सीधी जिले में मेले के दौरान चले चप्पल, लड़कियों से छेड़खानी में महिलाओं ने सिखाया सबक

सीधी। एमपी सीधी जिले में मेले के दौरान लड़कियों से छेड़खानी करने पर दो युवकों की बेदम पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना अमिलिया थाना क्षेत्र के ग्राम घोघरा से सामने आ रही है। जंहा देवी मंदिर परिसर के बाहर लात-घूंसों के साथ-साथ लाठी-डंडों का भी जमकर इस्तेमाल किया गया है। इस घटना में एक युवक घायल हो गया है।

मारपीट का वीडियों वायरल

सीधी जिले के घोघर मंदिर के बाहर युवकों के साथ की गई इस मारपीट का वीडियो शनिवार को सामने आया है। जिसमें साफ देखा जा रहा है कि किस कदर लोग युवकों पर लात-घूसें और डंडो की बौछार कर रहे है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी मौके से ऑटो में सवार होकर भाग निकले। मारपीट के दौरान वहां मौजूद श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी मच गई थी।

वीडियों के आधार पर पुलिस कर रही जांच

अमिलिया थाना के अनुसार इस घटना की जानकारी प्राप्त हुई थी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक दोनों पक्ष वहां से जा चुके थे। पुलिस अब वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है और जांच के आधार पर कार्रवाई करेगी।

Exit mobile version