Silver ETFs ने बनाया नया रिकॉर्ड ! ₹3.18 लाख/ kg पार करते ही चांदी में उछाल…

Silver ETFs ने बनाया नया रिकॉर्ड ! ₹3.18 लाख पार करते ही चांदी में उछाल जाने...

Silver ETFs new record: घरेलू कमोडिटी बाजार में चांदी की कीमतों ने एक नया इतिहास बनाया है। चांदी फिलहाल 3.18 लाख रुपए प्रति किलो के पार हो गई है। वहीं इससे जुड़े Silver ETFs मैं एक दिन में 7% तक का उछाल देखने को मिला है इस तेजी से निवेश करने वाले लोगों का ध्यान एक बार फिर चांदी की तरफ आ गया है लेकिन अब सवाल क्या है कि क्या मौजूदा स्तर पर निवेश करना समझदारी होने वाली है या फिर थोड़ी सावधानी रखनी जरूरी है।

चांदी और Silver ETFs क्यों सुर्खियों में हैं?

हाल ही में कारोबारी सत्र में चांदी की कीमत में तेज बढ़ोतरी देखी गई है एमसीएक्स पर चांदी के नए रिकॉर्ड के साथ-साथ ही भारत में उपलब्ध सिल्वर ETFs भी अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। कुछ प्रमुख ETFs ने एक ही दिन में 5 से 7% तक का रिटर्न दे दिया है यह संकेत बताता है कि निवेश करने वाले लोग फिजिकल चांदी के बजाय ETFs जैसे आसान और अच्छे ऑप्शन को तेजी से अपनाते जा रहे हैं।

ये भी पढ़े: Shadowfax IPO Day 1 पर रुकी निवेशको की रफ्तार, पहले दिन के आंकड़ों जाने..

तेजी के पीछे क्या कारण हैं?

विशेषज्ञों के अनुसार इसके पीछे कई मुख्य कारण है पहले वैश्विक स्तर पर अनिश्चित और भू राजनीतिक तनाव के कारण निवेशक सुरक्षित ऑप्शन की तलाश में है ऐसे माहौल में चांदी को एक सुरक्षित निवेश के तौर पर देखा जा रहा है। दूसरा चांदी की औद्योगिक मांग लगातार मजबूत बनी हुई है। सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स व्हीकल आदि जैसे चीजों में चांदी के इस्तेमाल तेजी से बढ़ता जा रहा है जिस कारण इसे लंबे समय की मांग का सहारा मिल रहा है। तीसरा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में डॉलर की कमजोरी ने भी चांदी जैसी कीमत ऑन वाली धातु को सपोर्ट किया है।

क्या मौजूदा स्तर पर जोखिम बढ़ गया है?

हालांकि तेजी मजबूत दिख रही है लेकिन बाजार विशेषज्ञ का सम्मानना है कि चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बहुत तेजी से होता रहता है। रिकॉर्ड है के आसपास खरीदारी करने पर शॉर्ट टर्म करेक्शन का खतरा रहता है।Silver ETFs मैं भी कई बार कीमत अपने NAV से ऊपर ही ट्रेड में दिखती है जिससे निवेश करने वाले लोगों को एक्स्ट्रा प्रीमियम चुकाना पड़ सकता है।

निवेशकों के लिए क्या रणनीति होनी चाहिए?

लंबे समय तक निवेश करने वाले लोगों को अगर पोर्टफोलियो में थोड़ा विविधता लाना है तो Silver ETFs मैं धीरे-धीरे या प्रक्रिया के तरीके से निवेश कर सकते हैं। शॉर्ट टर्म निवेश करने वाले लोगों के लिए मौजूदा स्तर पर मुनाफा बुक करना एक समझदारी भरा निवेश हो सकता है। एक साथ बड़ी रकम लगाने के बजाय SIP या फिर staggered buying जैसी प्लानिंग रिस्क को कम कर सकती है।

ये भी पढ़े : Income Tax Refund अटका है? घबराएं नहीं, जानिए पैसा पाने का पूरा तरीका

आगे का संकेत क्या है?

मार्केट विशेषज्ञ का संकेत देते हैं की चांदी और सिल्वर ईटीएफ में इंटरेस्ट फिलहाल बनी रह सकती है, लेकिन यह तेजी सीधी रेखा में नहीं चलेगी बीच-बीच में गिरावट और मुनाफा वसूली देखने को मिल सकता है हालांकि निवेश करने वाले लोगों ने इसे शानदार रिटर्न दिया है। लेकिन मौजूदा लेवल पर निवेश करने से पहले थोड़ा रिस्क को समझना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *