Site iconSite icon SHABD SANCHI

सीधी की बेटी WPL ऑक्शन में 20 लाख में खरीदी गईं, फिर बनीं मुंबई इंडियंस की हिस्सा

Sidhi player bought for 20 lakh in WPL auction by Mumbai IndiansSidhi player bought for 20 lakh in WPL auction by Mumbai Indians

WPL Auction: सीधी की बेटी 20 लाख में खरीदी, बनीं MI का हिस्सा

Sidhi’s daughter was bought for Rs 20 lakh in the WPL auction: सीधी जिले की होनहार क्रिकेटर संस्कृति गुप्ता को वीमेन प्रीमियर लीग यानी WPL 2026 के ऑक्शन में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में अपने साथ बरकरार रखा है। उनकी बेस प्राइस भी 20 लाख ही थी। सीधी शहर के वार्ड नंबर 19 की निवासी संस्कृति ने महज 7 साल की उम्र में क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा था।

16 साल की उम्र में उन्होंने घर छोड़कर शहडोल में कोच नीतू श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में कठिन प्रशिक्षण लिया। इसके बाद चंडीगढ़ और मुंबई में भी उच्च स्तरीय कोचिंग हासिल की। ऑलराउंडर संस्कृति स्पिन गेंदबाजी के साथ-साथ उपयोगी बल्लेबाजी भी करती हैं। पिछले सीजन में भी मुंबई इंडियंस ने उन्हें 10 लाख में खरीदा था। इस बार टीम ने उन्हें दोगुनी राशि देकर फिर से अपने साथ जोड़ा।

अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।

Exit mobile version