सीधी। सीधी के नवागत कलेक्टर विकास मिश्रा जिले के ग्रामीणों से सीधे तौर पर रूबरू होने के लिए न सिर्फ उनके बीच पहुच रहे है बल्कि रात में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से उनकी समस्या को सुन रहे है। सीधी कलेक्टर का ग्रामीणों के बीच बैठ कर जनसुनवाई किए जाने के फोटो-वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।
इस तरह की समस्या आई सामने
कलेक्टर विकास मिश्रा अपने जिले के भ्रमण के दौरान मझौली ब्लॉक के करमाई गांव पहुंचे, रात में वे ग्रामीणों के बीच बैठकर चौपाल लगाई। इस दौरान मुख्य रूप से पेयजल, बिजली समस्या सहित अन्य समस्याओं के बारे में ग्रामीणों से उनकी परेशानियां जानी। साथ ही मौके पर ही उन्होंने उन समस्याओं के त्वरित निदान के आदेश दिए हैं।
सीएम दौरे के बाद हुई थी पदस्थापना
ज्ञात हो कि हाल ही में मुख्यमंत्री मोहन यादव सीधी जिले के दौरे पर पहुचे थें। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने शिकायत किया था कि कलेक्टर स्वरूचि का लोगो की समस्याओं से कोई लेना देना नही है। शिकायतों के चलते सीएम मोहन ने उन्हे हटाकर विकास मिश्रा को सीधी का कलेक्टर नियुक्ति किए है।
काम के चलते चर्चा में रहे है कलेक्टर विकास
ज्ञात हो कि कलेक्टर विकास मिश्रा 2013 बैच के आईएएस अधिकारी है। वे इसके पहले आदिवासी बहुल्य जिला डिंडोरी में कलेक्टर रहे है। वे अफसर होते हुए भी अपनी गांड़ी में लोक सेवक लिखवाकर चलते रहे है। उनकी छवि एक संवेदनशील अधिकारी के रूप में होती है। उसी तर्ज पर अब वे सीधी में काम-काज काम काज करते हुए नजर आ रहे है।

