Side Effects Of Sitting for Long Hours : घंटों कुर्सी पर बैठकर करते हैं काम तो हो रहें हैं बीमार 

Side Effects Of Sitting for Long Hours : आजकल विर्किंग लाइफस्टाइल में सिटींग जॉब ज्यादा होती है। जिससे कुर्सी पर बैठे रहकर घंटों काम करना पड़ता है। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है। बहुत से लोग इसे सामान्य बात समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन लगातार बैठे रहने से शरीर को बहुत नुकसान हो सकता है।  

ज्यादा देर तक बैठने से सेहत को होता है नुकसान 

ऑफिस का काम हो या ऑनलाइन पढ़ाई, ज्यादातर लोग देर तक कुर्सी पर ही रहते हैं। लोग सोचते हैं कि बैठना तो आराम का काम है, इसमें क्या खराबी हो सकती है। लेकिन सच यह है कि ज्यादा देर तक बैठना सेहत के लिए खतरा बन सकता है। अगर आप इस आदत को समय पर नहीं बदले, तो इसका असर शरीर और दिमाग दोनों पर पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि लगातार बैठे रहने से शरीर को कौन-कौन से नुकसान हो सकते हैं।  

वजन बढ़ने का खतरा  

जब आप बहुत देर तक बैठते हैं, तो मांसपेशियों में फैट बनने वाला तत्व कम हो जाता है। इससे खाना सही से नहीं पचता और वजन तेजी से बढ़ने लगता है। खासकर पेट और कमर के आसपास फैट जमा हो सकता है।  
साथ ही, लंबे समय तक बैठे रहने से मेटाबोलिज्म भी धीमा हो जाता है। इससे आपका वजन बढ़ सकता है। इसलिए बीच-बीच में थोड़ा चलना या खड़े होना जरूरी है।  

मांसपेशियां कमजोर होना  

लगातार बैठने से आपके पैर और कूल्हे की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। यदि आप चलते-फिरते नहीं रहेंगे, तो शरीर स्थिर हो सकता है।  
बिना मजबूत पैर और ग्लूट्स (कूल्हे की मांसपेशियां) के शरीर को चलने-फिरने में दिक्कत हो सकती है। कभी-कभी चोट भी लग सकती है।  

डिप्रेशन और चिंता की समस्या  

लंबे समय तक बैठे रहने से दिमाग पर भी असर पड़ता है। इससे डिप्रेशन और चिंता की समस्या हो सकती है।  
काम में मन नहीं लगता, फोकस करने में परेशानी होती है। इसलिए जरूरी है कि आप रोजाना एक्सरसाइज करें और शरीर को एक्टिव रखें।  

हिप्स में जकड़न और पीठ दर्द  

अगर आप बहुत देर तक एक ही जगह बैठते हैं, तो हिप्स और पीठ को नुकसान हो सकता है। बैठने से हिप्स की मांसपेशियां छोटी हो जाती हैं। गलत तरीके से बैठने या आरामदायक कुर्सी न होने पर पीठ दर्द हो सकता है। रीढ़ की हड्डी पर भी असर पड़ता है।

यह भी पढ़े : Mulethi Ke Fayde : सर्दियों में इस लकड़ी का रखा घूंट पीने से मिलते हैं 10 फायदे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *