रीवा में हेलमेट न पहनने पर रोका तो फोन निकालकर दिखाने लगे ‘राजनीतिक रसूख’

Showing off his political influence for not wearing a helmet

रीवा। हेलमेट अनिवार्य नियम को सख्ती से लागू करने में जुटी यातायात पुलिस की मुश्किलें बढ़ रही हैं। बिना हेलमेट वालों को रोकते ही कई लोग राजनीतिक पहुंच का हवाला देकर बचने की कोशिश करते हैं, जिससे पुलिस की फजीहत हो रही है।

जयस्तंभ चौक पर ड्रामा
गुरुवार को जयस्तंभ चौक पर चल रहे हेलमेट चेकिंग अभियान के दौरान कुछ युवकों को पुलिस ने रोका। बाइक से उतरते ही युवक मोबाइल निकालकर अपना ‘राजनीतिक रसूख’ दिखाने लगे। दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन यातायात पुलिस नहीं झुकी। आखिरकार उनका चालान काटा गया।

अस्पताल चौराहे पर हंगामा
इसी तरह बुधवार रात साढ़े सात बजे अस्पताल चौराहे पर चेकिंग के दौरान भी यही सीन दोहराया गया। बिना हेलमेट वालों को रोकते ही हंगामा शुरू हो गया। यातायात सूबेदार ने समझाया, “हेलमेट आपकी जान बचाने के लिए है, इसमें सहयोग करें।” मगर बात मानने की बजाय बहस और धमकी का दौर चला।

नियम सबके लिए एक
यातायात पुलिस का साफ कहना है, चाहे कोई कितना भी बड़ा नाम ले ले, हेलमेट नहीं तो चालान पक्का। लेकिन ऐसे वाकये पुलिस के लिए चुनौती बन रहे हैं। शहरवासी पूछ रहे हैं, क्या नियम सिर्फ आम आदमी के लिए हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *