Site icon SHABD SANCHI

7 समंदर पार कर सिंगरौली पहुची फ्रांस की शेरला, संदीप से कर रही शादी, विदेशी मेहमानों से सजा हेरीटेज

सिंगरौली। कहते है मोहब्बत में न तो सरहद होती और न ही धर्म आड़े आता है। ऐसा ही कुछ नजरा मध्यप्रदेश के सिंगरौली में देखा जा रहा है, दरअसल सिंगरौली निवासी संदीप कुमार सिंह पुत्र स्व.रमेश प्रसाद सिंह का विवाह फ्रांस लियाना कि रहने वाली शेरला पुलानीया के साथ 5 फरवरी हो रहा है और वे दोनों यहां हिन्दु रीति-रिवाज से विवाह बंधन में बंधने जा रहे है। इसके लिए सिंगरौली के हेरीटेज में खास इंतजाम किए गए है।

भारतीय संस्कृति में रमें विदेशी मेहमान

4 नवंबर को हल्दी और संगीत की रस्म आदायगी की गई है। जिसमें विदेशी मेहमान पूरे पीले वस्त्र पहन कर इस आयोजन में शामिल हुए और वे यहां की संस्कृति और रीति रिवाजों में रम गए। हेरिटेज पैलेस में संदीप और शेरला पुलानीया का हल्दी रस्म हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ। फ्रांसीसी नागरिकों ने दूल्हा-दुल्हन को हल्दी का लेप लगाया, जो सौंदर्य, पवित्रता, सुरक्षा और वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद का प्रतीक है। इस दौरान फ्रांसीसियों ने भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता का विशेष सम्मान करते हुए सारी रस्म हिन्दी रस्म मंत्रोचारण के साथ सम्पन्न कराया।

विदेश गए और ले आए दुल्हनिया

जानकारी के तहत संदीप कुमार सिंह बैढ़न सिंगरौली के निवासी है जो सरस्वती शिशु मंदिर बैढ़न से 12वीं पास करने के पश्चात इंदौर से बीसीए तथा पुणे से एमसीए की उपाधि प्राप्त कर बेल्जियम में सेटल हो गए जहां उन्होंने आईटी कंसल्टेंसी में अपना व्यवसाय प्रारंभ किया। इसी दौरान फ्रांसीसी शेरला पुलानीया के साथ उनकी मुलाकात हुई, फिर दोस्ती हुई, इसके बाद यह मुलाकात धीरे धीरे प्यार में तब्दील हो गया। शेरला पुलानीया सनाफ्री फार्मास्यूटिकल कंपनी में ब्रांड मैनेजर के रूप में कार्य कर रही है। अब वे दोनों शादी के दाम्पत्य सूत्र में बधने जा रहे हैं।

Exit mobile version