Shashi Tharoor Rahul Gandhi Controversy: कुछ ही महीनों में केरल विधानसभा चुनाव 2026 (Kerala Assembly Election 2026) आयोजित होने जा रहा है. और ऐसा प्रतीत होता है कि चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के बड़े नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) कांग्रेस और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को दच्चा देने वाले हैं. शशि थरूर तभी से गांधी परिवार की नज़रो में चढ़ें हैं जब उन्होंने गांधी फैमिली के मनपसंद कैंडिडेट मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ कांग्रेस प्रेसीडेंसी का नॉमिनेशन फॉर्म भरा था. तभी से शशि थरूर नजरअंदाज किए जा रहे हैं और अब हालात और भी खराब होते जा रहे हैं. राहुल गांधी और शशि थरूर के बीच खाई और गहराती जा रही है.
केरल कांग्रेस की बैठक में नहीं जाएंगे थरूर
शनिवार को केरल विधानसभा चुनाव की तैयारियों के चलते केरल कांग्रेस की एक बैठक बुलाई गई है. और आशंका है कि शशि थरूर इस जरूरी बैठक में शामिल नहीं होंगे। इस बैठक में शामिल न होने की वजह राहुल गांधी द्वारा थरूर का किया अपमान है. थरूर को कोच्चि महापंचायत कार्यक्रम में अपमानित महसूस हुआ और इसी के बाद उन्होंने केरल कांग्रेस की बैठक में शामिल न होने का फैसला किया।
रिपोर्ट्स के अनुसार थरूर केरल कांग्रेस और केंद्रीय कांग्रेस दोनों से ख़ासा नाराज हैं. इधर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने इस खबर पर कहा है कि जो लोग जरूरी नहीं हैं, उनके न आने से कोई फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा,
केरल के सभी मज़बूत और सीनियर नेता आ रहे हैं. जो लोग कांग्रेस के लिए जरूरी हैं, वे आ रहे हैं. अगर ऐसे नेता जो बड़े चेहरे नहीं हैं या पार्टी के लिए ज़रूरी नहीं हैं, वे नहीं आते हैं तो कोई फर्क नहीं पड़ता.
कांग्रेस से क्यों नाराज हैं थरूर
सूत्रों का कहना है कि हाल ही में कोच्चि में हुए महापंचायत कार्यक्रम के बाद शशि थरूर की नाराजगी और बढ़ गई है. कोच्चि में हुए कार्यक्रम में बैठने और बोलने के शेड्यूल को लेकर दिक्कतें आईं थीं. सूत्रों के मुताबिक थरूर को बताया गया था कि उनके बाद सिर्फ राहुल गांधी ही बोलेंगे. लेकिन बाद में अन्य नेताओं ने राहुल से पहले भाषण दिया. आरोप है कि इसे थरूर के सार्वजनिक अपमान के तौर पर देखा गया. खासकर पार्टी में उनकी वरिष्ठता के लिहाज से.
थरूर अब एक ऐसे मौके का इंतजार कर रहे हैं जहां वे अब अपने तमाम अपमानों का बदला ले सकें। और यही मौका है, केरल में विधानसभा चुनाव होने हैं. थरूर केरल मात्र नहीं पूरे देश में जाने जाते हैं. वे चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका दे सकते हैं.
