Shashi Tharoor in Congress : कांग्रेस में बगावत के संकेत एक बार फिर देखने को मिले। बार-बार भाजपा की बैठकों में नजर आने वाले कांग्रेस सांसद शशि थरूर राहुल गाँधी के बुलाने पर भी पार्टी की बैठक में नहीं पहुँच रहें हैं। शुक्रवार को शशि थरूर ने लगातार तीसरी बार कांग्रेस की मीटिंग छोड़ दी है। राहुल गाँधी ने लोकसभा में चर्चा के दौरान ही कांग्रेस के सांसदों की बैठक बुलाई थी, थरूर मौजूद नहीं थे। जिससे उनके पार्टी से अलग होने की चर्चाएं एक बार फिर उठने लगी हैं।
कांग्रेस की बैठक में नहीं पहुंचे शशि थरूर
तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद और वरिष्ठ नेता शशि थरूर एक बार फिर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक में एब्सेंट रहें। जिससे उनके कांग्रेस नेतृत्व के साथ संबंधों पर नए सवाल खड़े हो गए हैं। दरअसल, शुक्रवार को राहुल गाँधी ने कांग्रेस के सभी सांसदों की बैठक बुलाई थी, जिसमें सभी को शामिल होना था। यह बैठक शीतकालीन सत्र की रणनीति तय करने के लिए रखी गई थी। मग़र, पिछली दो बार की तरह थरूर इस बार भी मीटिंग में नहीं पहुंचे।
शशि थरूर बैठक में क्यों नहीं पहुंचे?
शशि थरूर ने कांग्रेस की बैठक में शामिल न होने का कारण बताते हुए सोशल मिडिया में लिखा कि वह कोलकाता में अपने पुराने साथी जॉन कोशी की शादी, अपनी बहन का जन्मदिन और एक कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। इसलिए वह कांग्रेस की दिल्ली की बैठक में नहीं आ सके। लेकिन पार्टी गलियारों में इसे केवल “शेड्यूल क्लैश” से अधिक राजनीतिक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
शशि थरूर पिछली दो बैठकों में क्यों नहीं गए थे?
- 18 नवंबर को हुई बैठक एक वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ थी। खड़गे की तबीयत खराब होने के कारण शशि थरूर इसमें नहीं आ सके। उस समय वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। उन्होंने उस कार्यक्रम में मोदी के भाषण की तारीफ भी की थी।
- 30 नवंबर को सोनिया गांधी की अध्यक्षता में एक रणनीति बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी के नेताओं के साथ आगामी योजनाओं पर चर्चा होनी थी। शशि थरूर ने कहा कि वह अपने माता-पिता के साथ केरल में थे, इसलिए वह बैठक में शामिल नहीं हो सके।
कांग्रेस में राजनीतिक कलह शुरू
कांग्रेस के सांसद शशि थरूर से नाराज दिख रहें हैं। पहले तो शशि थरूर ने लोकसभा में पीएम मोदी की तारीफ की और फिर पार्टी की बैठक में भी नहीं पहुंचे। ये सब पहली बार नहीं है, थरूर अक्सर ही पार्टी की लाइन से अलग राय रखते हैं। कुछ लोग मानते हैं कि यह उनकी स्वतंत्र राय का हिस्सा हो सकता है, पर उन्होंने अभी तक कांग्रेस से कोई बगावती संकेत नहीं दिए हैं।
अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।
- Facebook: shabdsanchi
- Instagram: shabdsanchiofficial
- YouTube: @ShabdSanchi
- Twitter: shabdsanchi

