दिल्ली दंगा 2020 (Delhi Riots 2020) मामले में आरोपी शरजील इमाम (Sharjeel Imam Got Bail) शुक्रवार दोपहर दिल्ली की तिहाड़ जेल से बाहर आया । 9 मार्च को दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने शरजील को बीमार अम्मी से मिलने और भाई के निकाह में शामिल होने के लिए 20 मार्च से 30 मार्च की अंतरिम जमानत मंजूर की थी।
तिहाड़ से बहार निकलते ही शरजील खुश नजर आया । हालांकि उसने मीडिया से बात नहीं की। वो मोबाइल पर बात करते हुए कार की तरफ बढ़ा। उसका परिवार के लोग भी मीडिया को रोकते हुए नजर आया।
इमाम ने अदालत से 6 हफ्ते की राहत मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने उसे सीमित अवधि के लिए ही जमानत दी। इमाम के भाई का निकाह 25 मार्च को है।
अंतरिम जमानत पर कोर्ट की शर्तें
- मामले से जुड़े किसी भी गवाह या व्यक्ति से संपर्क नहीं करना
- जांच अधिकारी को अपना मोबाइल नंबर देना
- परिवार और करीबी रिश्तेदारों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति से मिलने की अनुमति नहीं
- सोशल मीडिया के उपयोग पर भी रोक
- 30 मार्च की शाम तक जेल में सरेंडर करना
असम को भारत से अलग करना चाहता था
दिल्ली दंगो में शामिल आरोपी शरजील इमाम भारत को असम से अलग करने के मकसद से काम कर रहा था. लोग दंगों के दौरान, CAA प्रोटेस्ट की आढ़ में लोगों को, खासकर वामपंथी और मुसलमानों को यह समझा रहा है कि असम को अलग कैसे किया जा सकता है. इसका वीडियो सामने आया जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया.
