Stocks to watch: बीते दिन यानी बुधवार को भी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. बुधवार को Sensex ने 84,620 के लेवल पर ओपनिंग दी, और दिन के आखिर तक ये 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,961 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं Nifty 50 ने बुधवार को 26,143 के लेवल पर ओपनिंग दी, और दिन के आखिर तक ये 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,140 के लेवल पर बंद हुआ
ऐसे में आज यानी गुरुवार को जब बाजार खुलेगा तो निवेशकों की नज़र कई कंपनियों के स्टॉक पर रहने वाली है. ये कंपनियां अपने कॉरपोरेट अपडेट्स के कारण निवेशकों की नज़र में रहने वाली है. तो आइए इन स्टॉक पर एक नज़र डालते हैं.
HUDCO Share News
सरकारी स्वामित्व वाली HUDCO ने कहा है कि उसने छत्तीसगढ़ सरकार के साथ एक समझौता किया है. इस समझौते के तहत, HUDCO अगले 5 सालों में राज्य में आवास और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की फंडिंग में मदद के लिए 1 लाख करोड़ रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी.
Tata Steel Share News
Tata Steel ने कहा है कि उसने फाइनेंशियल ईयर 2026 की तीसरी तिमाही में अपने प्रोडक्शन और सप्लाई के प्रारंभिक आंकड़े जारी किए हैं. इस अवधि के दौरान कंपनी के भारत स्थित ऑपरेशन ने किसी भी तिमाही में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में टाटा स्टील इंडिया ने 6.34 मिलियन टन कच्चे स्टील का प्रोडक्शन किया. यह पिछली तिमाही (5.65 मिलियन टन) और पिछले वर्ष की इसी तिमाही (5.69 मिलियन टन) से अधिक था.
Gland Pharma Share News
जेनेरिक इंजेक्शन वाली दवाएं और आंखों की देखभाल करने के लिए प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी ग्लैंड फार्मा को अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक (FDA) से मंजूरी मिल गई है. यह मंजूरी इसकी आई ड्रॉप दवा, ओलोपैटाडाइन हाइड्रोक्लोराइड ऑप्थेल्मिक सॉल्यूशन (0.7%) के लिए है, जिसे बिना प्रिस्क्रिप्शन के (OTC) बेचा जाएगा.
Midwest Ltd Share News
कंपनी ने बताया कि उसे आंध्र प्रदेश सरकार से एक पत्थर खनन प्रोजेक्ट शुरू करने की आधिकारिक अनुमति मिल गई है. इस अनुमति के तहत, कंपनी रंगीन क्वार्ट्जाइट पत्थर के ब्लॉक निकाल सकती है, जिनका इस्तेमाल कटाई और पॉलिशिंग के लिए किया जाता है. यह खदान आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के हनुमंथुनिपाडु गांव में लगभग 52 एकड़ भूमि में फैली हुई है.
शेयर बाजार में निवेश या ट्रेड से पहले हमेशा करें ये काम
शेयर बाजार में जब भी आप निवेश करें तो सबसे पहला काम आपको उन शेयरों की लिस्ट लेनी है जिसकी सलाह आपको कहीं से मिली है उसके बाद उन शेयरों पर एक अच्छी रिसर्च करना है. उस रिसर्च में फंडामेंटल पर भी ध्यान रखना है और टेक्निकल में भी! गौरतलब है कि अगर आप ये रिसर्च नहीं कर पा रहे हैं तो आपको किसी वित्तीय सलाहकार की मदद लेना चाहिए.

