Shaktimaan Is Copy Of Superman: 90s के फैंस को यह बात बुरी लगेगी की भारत का पहला सुपर हीरो शक्तिमान असल में हॉलीवुड के सुपरमैन की कॉपी है और शक्तिमान सीरियल में दिखाए गए कई सीन्स भी सुपरमैन फिल्म से उठाए गए हैं. 90s के दौर में न तो इंटरनेट था न ही OTT और हॉलीवुड फिल्मों की भारत में उतनी बड़ी रीच थी. इसी लिए बचपन में लोग समझ ही नहीं पाए कि जिस शक्तिमान को वह असली मानते हैं असल में उसका कांसेप्ट हॉलीवुड से चुराया गया है.
मुकेश खन्ना कई सालों से शक्तिमान फिल्म बनाने की घोषणा करते आ रहे हैं. Sony Pictures ने जब इसमें दिलचस्पी दिखाई तो मुकेश खन्ना ने अपने मन माफिक कास्टिंग करने की शर्त रख दी, मेकर्स ये रोल रणवीर सिंह को देना चाहते थे मगर मुकेश खन्ना को रणवीर बतौर शक्तिमान नहीं किलविश के रोल के लिए फिट लगे. बीते 4 सालों में मुकेश खन्ना ने कई बार रणवीर सिंह का अपमान किया और अब एक बार फिर उन्होंने यह कह दिया कि उन्हें रणवीर के चेहरे में नेगेटिविटी दिखती है और शक्तिमान पोसिटिव वाइब वाला एक्टर ही बन सकता है.
मुकेश खन्ना शक्तिमान की कास्टिंग को लेकर कुछ ज्यादा ही सोच रहे हैं अगर वो शक्तिमान बनाते वक़्त इतना सोचते तो शायद सुपरमैन की नकल उतारने की जरूरत नहीं पड़ती।
शक्तिमान सुपरमैन की कॉपी है
हॉलीवुड में कई बार सुपरमैन बनी है, 1938 में पहली बार सुपरमैन की कॉमिक बुक रिलीज हुई थी और 1978 में पहली बार इसपर फिल्म बनी. जबकि शक्तिमान TV पर आया साल 1997 में यानी 20 साल बाद.
सुपरमैन और शक्तिमान की कई चीज़ें मेल खाती हैं सिवाए दोनों के जन्म की कहानी के. सुपरमैन परग्रही है यानी दूसरी दुनिया से आया है जबकि शक्तिमान इसी पृथ्वी में पैदा हुआ और वह योग, तपस्या और आध्यात्मिक शक्तियों से शक्तिमान बना. मगर इसे अलावा सारी चीज़े सुपरमैन की कॉपी हैं.
- सुपरमैन की दूसरी पहचान एक पत्रकार के रूप में हुई और शक्तिमान भी पत्रकार है
- सुपरमैन की गर्लफ्रेंड भी उसी ऑफिस में पत्रकार है और शक्तिमान की प्रेमिका भी उसी ऑफिस में पत्रकार है
- सुपरमैन भी बतौर चस्मा लगाता है, और शक्तिमान भी गंगाधर के रूप में चश्मे पहनता है. दोनों हवा में उड़ते हैं, दोनों की आँखों से लेजर निकलती है दोनों ही सबसे ज्यादा ताकतवर हैं.
- शक्तिमान की कॉस्ट्यूम में भी S बना है और सुपरमैन की कॉस्ट्यूम में भी
- शक्तिमान की शक्ति भी पापमणि नामक क्रिस्टल से कमजोर हो जाती है और सुपरमैन की ताकत भी क्रिप्टोनाइट से कम हो जाती है. इन दोनों दो पापमणि और क्रिप्टोनाइट से ही खतरा है.
सुपरमैन फिल्म में एक सीन है जिसमे वैज्ञानिक उसके एक बाल की शक्ति मापते हैं और शक्तिमान में भी ऐसे सीन है जिसमे उसके बालों का परीक्षण किया जाता है और ऐसे कई सीन हैं जो सुपरमैन की कॉमिक बुक्स और फिल्मों से लिए गए हैं.
कहने का मतलब ये है कि अगर शक्तिमान बनती भी है तो आज के लोग इसे सुपरमैन से चुराया हुआ कांसेप्ट ही कहेंगे। शक्तिमान को सुपरमैन का इंडियन वर्जन कहना सही होगा जिसे उस टेकोलॉजी से नहीं बनाया जा सका जिस लेवल पर सुपरमैन बनाई गई.

