Shaktimaan Film: एक बार फिर से शक्तिमान फिल्म को लेकर मुकेश खन्ना ने (Mukesh Khanna) ने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का नाम लिया है. मुकेश खन्ना शक्तिमान फिल्म तो बनाना चाहते हैं कि दखअंदाजी भी बहुत करते हैं. Sony Pictures ने शक्तिमान के किरदार के लिए Ranveer Singh से अप्रोच की थी मगर उनके न्यूड फोटोशूट के कारण मुकेश खन्ना ने रणवीर को रिजेक्ट कर दिया था.
अब मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह को रिजेक्ट करने की नई वजह बताई है और यह भी स्वीकारा है कि उन्हें करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है.
Shaktimaan फिल्म पर बात करते हुए मुकेश खन्ना ने कहा- देखिये मैं तो रणवीर सिंह को शक्तिमान बनाने के खिलाफ हूँ, वो शानदार एक्टर हैं, काफी जोशीले हैं, वो धुरंधर कर सकते हैं, गली बॉय कर सकते हैं, खिलजी बन सकते हैं लेकिन शक्तिमान बनने के लिए सिर्फ अच्छा एक्टर होना जरूरी नहीं है. आपका चेहरा भी शक्तिमान के किरदार जैसा दिखाई देना चाहिए। जैसे पृथिवीराज चौहान का रोल करने वाले एक्टर को वैसा ही दिखना चाहिए मगर अक्षय कुमार उस तरह से नहीं लगे. बस विग पहना देने से बात नहीं बनती। जब मैं ऐतिहासिक कैरेक्टर निभाता था, तो मुझे सिर्फ अपना कॉस्ट्यूम पहनने में ही करीब डेढ़ घंटा लग जाता था. तब मैं सात इंच का मुकुट पहनता था.”
गौर करने वाली बात ये है कि शक्तिमान पर फिल्म 2022 में अनाउंस हुई थी, Sony Pictures इसे प्रोड्यूस करने वाली थी लेकिन मुकेश खन्ना की जिद ने इस फिल्म का काम आगे नहीं बढ़ने दिया लेकिन इसका खयामियाजा भी उन्हें ही भुगतना पड़ा.
मुकेश खन्ना कहते हैं- शक्तिमान के राइट्स मेरे पास हैं, सोनी पिक्चर्स मुझे करोड़ों रुपए देने को तैयार है फिर भी मैं नहीं मान रहा हूँ. मैंने उनसे कहा है कि मुझे ये कास्ट नहीं चाहिए मगर वो लोग अपनी बात पर अड़े रहे और मैं भी. उन्हें इस रोल के लिए एक स्टार चाहिए और मुझे नहीं चाहिए। अगर मुझे मौका मिले तो शक्तिमान की खोज में मैं पूरे देश में ऑडिशन करवाऊंगा। इससे फिल्म की पब्लिसिटी होगी और एक ऐसा लड़का भी मिल जाएगा जो अच्छा दिखने के साथ सीधा साधा और दयालु भी हो. मेरे लिए कोई भी ऐसा एक्टर, जिसकी पहले से एक बनी-बनाई इमेज है, शाक्तिमान नहीं बन सकता.”
रणवीर सिंह को किल्विश का रोल
शक्तिमान फिल्म को बेसिल जोसेफ डायरेक्ट करने वाले थे मगर जब फिल्म इतने दिनों तक अटकी रही तो वो भी प्रोजेक्ट से हट गए। मुकेश खन्ना ने बताया कि एक बार सोनी पिक्चर्स, रणवीर और उनके बीच एक मीटिंग हुई थी. मगर तब मुकेश ने रणवीर को ये सलाह दी कि उन्हें ‘शक्तिमान’ की जगह फिल्म के विलन तमराज किल्विश का रोल करना चाहिए.

