Site iconSite icon SHABD SANCHI

Shaheen Bhatt Ishan Mehra Love Story: आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट ने सोशल मीडिया पर किया आपने प्यार का ऐलान

शाहीन भट्ट और ईशान मेहरा की लव स्टोरी और रिश्ते के ऐलान की खबरशाहीन भट्ट और ईशान मेहरा की लव स्टोरी और रिश्ते के ऐलान की खबर

शाहीन भट्ट ने किया प्यार का ऐलान | Ishan Mehra के साथ Relationship

Shaheen Bhatt Ishan Mehra Love Story: बॉलीवुड में अक्सर कई सितारे और उनके परिवार चर्चा में रहते हैं। और इस बार चर्चा का केंद्र बनी है आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट। जी हां, शाहीन भट्ट ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेहद ही रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वह खुले तौर पर ईशान मेहरा के साथ रिलेशनशिप में दिखाई दे रही हैं और दोनों के बीच का प्यार साफ झलक रहा है।

Shaheen Bhatt Ishan Mehra Love Story

जी हां इन तस्वीरों ने फैंस को ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स को भी एक्साइटेड कर दिया है। दोनों के यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। हालांकि आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट लाइमलाइट से कोसों दूर रहती है परंतु इन फोटोस की वजह से दोनों सोशल मीडिया के सेंटर आफ अट्रैक्शन बन चुके हैं।

कौन हैं शाहीन भट्ट के बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा

शाहीन भट्ट के साथ वायरल होता स्मार्ट बॉय और कोई नहीं बल्कि ईशान मेहरा है। ईशान मेहरा एक फिटनेस कोच है जो मुंबई में अपना जिम और फिटनेस क्लासेस चलते हैं। वे इंटरनेशनल लेवल के तैराक भी रह चुके हैं और भारत को कई अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी रिप्रेजेंट कर चुके हैं। ईशान ने पावर फिटनेस और हेल्थ क्षेत्र में महारत हासिल की है। बात करें शाहीन भट्ट और ईशान मेहरा की मुलाकात की तो दोनों प्रोफेशनल नेटवर्किंग के माध्यम से मिले थे और दोनों के बीच धीरे-धीरे बॉन्डिंग मजबूत होती चली गई।

और पढ़ें: 5 December 2025 Box Office Clash: 5 दिसंबर 2025 को बॉक्स ऑफिस पर दो सुपरस्टार्स की टक्कर

सोशल मीडिया पर आ गई कमेंट्स की बाढ़

ईशान मेहरा जहां एक एथलीट, योग और पर्सनल ट्रेनर के रूप में काम करते हैं। वही शाहीन, भट्ट परिवार की बेटी और आलिया भट्ट की बड़ी बहन हैं। शाहीन भट्ट एक लेखक के रूप में एक्टिव हैं। वह समय-समय पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और कई अन्य प्लेटफार्म पर मेंटल हेल्थ और अपने पर्सनल अनुभव को साझा करते हुए लेख लिखती हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी अपने ट्रैवल ब्लॉग्स, फिटनेस ब्लॉग पोस्ट करती हैं और अपने पिता के साथ बिजनेस में एक्टिव हैं।

आलिया भट्ट और ईशान मेहरा की मोहब्बत सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। ऐसे में अब फैंस इन दोनों की शादी की उम्मीद भी करने लगे हैं, हालांकि सोशल मीडिया पर भी लोग उनके फोटोस पर कमेंट कर रहे हैं की शादी कब हो रही है? रिश्ता पक्का लग रहा है? इत्यादि परंतु अभी तक कपल ने अपने रिलेशनशिप की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि प्यार को सार्वजनिक करना दिखाता है कि दोनों रिश्ते को लेकर काफी सकारात्मक हैं।

अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।

Exit mobile version