Site icon SHABD SANCHI

कौन हैं शबाना महमूद जो बन सकती हैं ब्रिटेन की पहली मुस्लिम प्रधान मंत्री?

Shabana Mahmood First Muslim Prime Minister Of Britain: अमेरिकी यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन (Jeffrey epstein) से जुड़े विवादों के कारण ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर (British Prime Minister Keir Starmer) की कुर्सी खतरे में है। अब उनकी अपनी लेबर पार्टी के एक धड़े ने ही इस्तीफे की मांग कर दी है।

इस बीच, नए प्रधानमंत्री पद की होड़ में गृह मंत्री शबाना महमूद (Shabana Mahmood) के साथ ही स्वास्थ्य मंत्री वेस् स्ट्रीटिंग (Wes Streeting) और पूर्व उपप्रधानमंत्री अंगेला रेनर (Angela Rayner) का नाम सामने आ रहा है।

शबाना महमूद कश्मीर के PoK के मीरपुर मूल की हैं। वह ब्रिटेन की गृह मंत्री बनने वाली पहली मुस्लिम महिला हैं। अगर वह प्रधानमंत्री बनती हैं, तो ब्रिटेन की पहली मुस्लिम प्रधानमंत्री भी होंगी।

दरअसल, ब्रिटेन में एपस्टीन फाइल से जुड़े विवाद की वजह से पीएम स्टार्मर के सबसे भरोसेमंद सहयोगी और डाउनिंग स्ट्रीट के चीफ ऑफ स्टाफ मॉर्गन मैकस्वीनी को इस्तीफा देना पड़ा है।

कौन है शबाना महमूद

बर्मिंघम में पाकिस्तानी माता-पिता के यहां जन्मी शबाना महमूद ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की है। वह पेशे से बैरिस्टर हैं। 2010 में रुशानारा अली और यास्मिन कुरैशी के साथ वह ब्रिटेन की पहली महिला मुस्लिम सांसदों में शामिल हुईं।

लेबर पार्टी में वे कीर स्टार्मर की करीबी सहयोगी मानी जाती हैं और पार्टी के दक्षिणपंथी गुट से जुड़ी हैं। वे इमिग्रेशन नीतियों पर काफी सख्त रवैया रखती हैं और कहती हैं कि ब्रिटेन में रहना एक विशेषाधिकार है।

2010 में संसद पहुंचने के कुछ ही महीनों बाद उन्हें पार्टी की अहम जिम्मेदारी दे दी गई थी। बाद में वह लेबर पार्टी की राष्ट्रीय चुनाव अभियान की जिम्मेदार बनीं और पार्टी की चुनावी रणनीति में उनकी बड़ी भूमिका रही।

ब्रिटेन में अबतक तीन महिला बनीं पीएम

ब्रिटेन की पहली महिला प्रधान मंत्री मार्गेरेट थैचर थीं. वे 1979 से 1990 तक प्रधान मंत्री रहीं। उनके बाद थेरेसा मे ब्रिटेन की दूसरी महिला पीएम बनीं जो 2016 से 2019 तक पीएम रहीं और उनके बाद 2022 में सिर्फ 45 दिनों के लिए लीज ट्रस ब्रिटेन की पीएम बनीं

Exit mobile version