रीवा को मिलेगी नई सौगात, SGMH में लगेगी 6 करोड़ 40 लाख की गैस्ट्रोलॉजी मशीन, डिप्टी सीएम ने किया अनुबंध

SGMH Rewa will get a new gift

SGMH Rewa will get a new gift: मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आज एनसीएल सिंगरौली के सहयोग से सीएसआर मद के तहत संजय गांधी अस्पताल, रीवा के गैस्ट्रोलॉजी विभाग के लिए 6.4 करोड़ रुपये की लागत से आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु एक महत्वपूर्ण अनुबंध संपन्न किया। इस अनुबंध के तहत अस्पताल में सुपर स्पेशलिटी स्तर की चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे विशेष रूप से लीवर संबंधी रोगों से पीड़ित मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही उन्नत उपचार मिल सकेगा। इससे मरीजों को अन्य शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। कार्यक्रम में सांसद जनार्दन मिश्रा, चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर्स, और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस पहल से रीवा के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नया आयाम जुड़ेगा।

इसे भी पढ़ें : Rewa News: सिरमौर में ट्रक ने दो बाइकों को मारी टक्कर, एक युवक की मौके पर मौत, दो पटवारी घायल

रीवा में डिप्टी सीएम ने श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय में रिसर्च लैब का किया शुभारंभ

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आज श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय के शरीर क्रिया विज्ञान विभाग में एक अत्याधुनिक रिसर्च लैब का शुभारंभ किया। यह लैब नवीनतम और आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित है, जो चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देगी। उपमुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह लैब चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान को नई दिशा प्रदान करेगी, जिससे क्षेत्रीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, चिकित्सक, और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *