Site iconSite icon SHABD SANCHI

SGMH Rewa: वेतन भुगतान के बाद हड़ताल समाप्त, 1200 आउटसोर्स कर्मचारी काम पर लौटे

Patients queue at SGMH Rewa as services resume after outsourced staff strike endsPatients queue at SGMH Rewa as services resume after outsourced staff strike ends

Strike ends after salary payment in SGMH Rewa: रीवा के संजय गांधी अस्पताल (SGMH) में आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को खत्म हो गई। रात में वेतन मिलते ही सभी 1200 कर्मचारी काम पर लौट आए, जिससे अस्पताल में राहत का माहौल है और मरीजों को अब कोई परेशानी नहीं हो रही।समय पर वेतन न मिलने से नाराज आउटसोर्स कर्मचारियों ने मंगलवार को हड़ताल शुरू कर काम बंद कर दिया था। मेडिकल कॉलेज के डीन द्वारा काम पर लौटने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद कर्मचारी नहीं माने।

इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की और संबंधित कंपनी पर दबाव बनाया। कंपनी ने रात में ही सभी कर्मचारियों के बैंक खातों में वेतन ट्रांसफर कर दिया। नतीजतन, बुधवार को ओपीडी पूरी तरह सामान्य रूप से चल रही है।मंगलवार को पर्ची काउंटर बंद रहने से मरीजों को भारी असुविधा हुई थी। कई मरीज बिना इलाज कराए लौट गए थे। अब अस्पताल की सभी सेवाएं सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं।प्रशासन का कहना है कि भविष्य में वेतन भुगतान समय पर सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।

Exit mobile version