SGMH रीवा में प्रसूता को बचाने की जल्दी में ओटी में छूट गया नवजात का शव, आग में बुरी तरह झुलसा

रीवा स्थित एसजीएमएच अस्पताल भवन का बाहरी दृश्य, आपात सेवाओं और ओटी विंग की ओर संकेत करता हुआ

Newborn’s body left in the OT of SGMH Rewa: संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल रीवा में रविवार को ऑपरेशन थिएटर में अचानक लगी आग ने पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मचा दी। इस हादसे में सबसे चौंकाने वाली बात सामने आई कि प्रसूता महिला को बचाने की जल्दबाजी में नवजात शिशु का शव ओटी में ही छूट गया, जो आग की लपटों में बुरी तरह झुलस गया।

शव देर शाम सफाई के दौरान बरामद हुआ और सोमवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। घटना की पुष्टि अस्पताल प्रबंधन ने की है, लेकिन कई घंटों तक शव की जानकारी छिपाने के आरोप लग रहे हैं, जिससे प्रबंधन की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। अस्पताल अधीक्षक ने मामले की जांच कराने की बात कही है।

प्रसूता का नाम कंचन साहू, पति विदेश मेंप्रसूता महिला कंचन साहू रामपुर बाघेलान के ग्राम धतिया की रहने वाली हैं और वर्तमान में ग्राम गहिरा थाना गोविंदगढ़ में रहती हैं। उनके पति विदेश में हैं। रविवार को प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों ने पहले ही बता दिया था कि गर्भस्थ शिशु की मौत हो चुकी है और मां को बचाने के लिए तुरंत ऑपरेशन जरूरी है। ऑपरेशन सफल रहा और डॉक्टर टांके लगा रहे थे, तभी ओटी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। स्टाफ ने प्रसूता को तुरंत बाहर निकाल लिया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कोई अंदर नहीं जा सका। नतीजतन, नवजात का शव ओटी में ही रह गया और पूरी तरह झुलस गया। आग बुझने के बाद सफाई अभियान के दौरान शव बरामद हुआ।

अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *