Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा में कोदो की रोटी खाने से एक ही परिवार के सात लोग बीमार

रीवा-मनगवां हाईवे पर सड़क किनारे खड़ी क्षतिग्रस्त ऑटो और ट्रक, मौके पर पुलिस और राहगीर मौजूदरीवा-मनगवां हाईवे पर सड़क किनारे खड़ी क्षतिग्रस्त ऑटो और ट्रक, मौके पर पुलिस और राहगीर मौजूद

रीवा-मनगवां हाईवे हादसा: ट्रक-ऑटो टक्कर में एक की मौत

Seven members of the same family fell ill after eating kodo roti in Rewa: रीवा जिले के सेमरिया थाना अंतर्गत ग्राम रहट में कोदो के आटा की रोटी खाने से एक ही परिवार के सात लोग बीमार हो गए। जिन्हें उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के संबंध में ग्राम रहट निवासी विजय शुक्ला ने बताया कि उनके पिता ने कल शाम कोदो का आटा पिसवाया था, जिसके बाद रात में उसकी रोटियां बनी थी। उन्होंने बताया कि घर के लोगों ने रात में रोटी खाई। उसके बाद रात करीब 11 बजे एक-एक कर सभी की हालत बिगड़ गई। विजय ने बताया कि कुछ लोगों को उल्टियां हुई, बाकी लोग बेहोशी की हालत में हैं। सातों लोगों को हालत बिगड़ने के बाद तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया, जहां सभी का उपचार जारी है। पीड़ितों में नंद कुमार शुक्ला, राकेश शुक्ला, सत्यम शुक्ला, मंजू शुक्ला, नैतिक शुक्ला और कौशल्या शुक्ला शामिल हैं।

Exit mobile version