Sensitive Skin problem: मौसम की बदलते हैं कई लोगों को त्वचा से जुड़ी दिक्कतें होने लगती है खास तौर पर वसंत के समय सेंसेटिव स्किन की समस्या ज्यादातर देखने को मिलती है। डॉक्टर के अनुसार तापमान, हवा में मौजूद पोलन और खान-पान में बदलाव होने के कारण त्वचा पर हमें एलर्जी, खुजली और रेडनेस जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं।

मौसम बदलते ही क्यों बढ़ती है Sensitive Skin की समस्या
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार सर्दी के मौसम से गर्मी के मौसम की तरफ जाने में हमारे शरीर में कई तरह के बदलाव को गुजरना होता है। इसी दौरान हवा में पोलन की मात्रा भी बढ़ती जाती है जो कई लोगों को एलर्जिक रिएक्शन भी दे सकता है। अगर आपकी त्वचा पहले से ही सेंसिटिव है तो ये बदलाव जल्दी असर दिखाता है। जिसका नतीजा आपके स्किन पर जलन पिंपल्स जैसी समस्याएं देखने को मिलती है।
ये भी पढ़े : Negative Thoughts से महिलाओं को इन बीमारियों का खतरा
पर्यावरण का भी पड़ता है असर
वसंत ऋतु के मौसम में पेड़ पौधों से निकलने वाले पोलन वातावरण में ज्यादा मात्रा में मौजूद रहते हैं यह सभी कान त्वचा और सास दोनों पर ही असर देते हैं। अगर त्वचा पहले से एलर्जी के प्रति सेंसिटिव है तो पॉलिन के संपर्क में आने पर रेडनेस या जलन जैसी दिक्कत देखने को मिल सकती है। यही कारण है कि कई लोगों को इस मौसम में अचानक से स्किन में रिएक्शन का सामना करना पड़ता है।
कुछ फूड्स भी बढ़ा सकते हैं आपकी समस्या
डॉक्टर के अनुसार खान-पान भी गलत तरीके से खाने पर आपकी सेंसिटिव त्वचा प्रभावित हो सकती है कुछ लोगों में ज्यादा प्रक्रिया फूड या फिर बहुत ज्यादा तालाब होना खान की आदत होती है ज्यादा मात्रा में ऑइली फूड खाने से एलर्जिक प्रतिक्रिया बढ़ सकती है। इसके अलावा चॉकलेट खट्टे फल या कुछ प्रकार के फर्मेंटेड खाने को खाने से भी आपकी त्वचा पर असर देखने को मिलता है। हालांकि यह हर व्यक्ति में अलग-अलग देखने को मिल सकता है इसलिए संतुलित डाइट को बेहतर बताया जाता है।
त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए क्या करना चाहिए?
मौसम बदलने के समय शरीर को पोषण देना जरूरी होता है इसलिए विटामिन सी से भरपूर फल, हरी सब्जियां जैसी चीज आपके लिए फायदेमंद हो सकती हैं। इसके अलावा हल्दी अदरक और ग्रीन टी जैसी चीज आपके शरीर में इम्यूनिटी को सपोर्ट करती है। बाहर से आने के बाद चेहरा साफ करना हल्के स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना और त्वचा को मॉइश्चराइज रखना भी बहुत जरूरी होता है।
ये भी पढ़े: बादाम के साथ खाए ये 5 चीजे, बेहतर होगी Brain Health और याददाश्त
डॉक्टर से सलाह लेना भी होता है जरूरी
अगर आपकी त्वचा पर बार-बार एलर्जी खुजली या फिर सूजन जैसी दिक्कतें देखने को मिल रही है तो इसे नजअंदाज नहीं करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है और बार-बार आपको त्वचा संबंधित दिखते हो रही है तो एक बार स्किन एक्सपर्ट से जरूर राय ले। हालांकि सही देखभाल और संतुलित तरीके से खान-पान खाकर अपने स्किन केयर को सुधारा जा सकता है।
