Site icon SHABD SANCHI

एमपी में सनसनी खेज वारदात, घर में धारदार औजार से 4 लोगो की हत्या, रेल्वे ट्रैक पर मिला 5वां शव

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मालीखेड़ी (छोला मंदिर थाना क्षेत्र) में एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव उनके घर में मिले हैं, जबकि परिवार के मुखिया का शव रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ है। घटी इस सनसनी खेज वारदात की जानकारी लगते ही पुलिस एवं डीसीपी जोन समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुचे और वारदात को लेकर जांच कर रहें है।

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान कर ली गई है। जिसमें रेल्वे ट्रैक पर मिले शव की पहचान 35 वर्षीय नरेंद्र साहू के रूप में हुई है। जबकि उसके घर के अंदर उसकी मां 50 वर्षीय सरस्वती साहू, पत्नी 29 वर्षीय सोमलता साहू और 10 वर्ष की बेटी कृति एवं 6 वर्ष का बेटा खुश के रूप में की गई है। सभी के शव घर के अंदर खून से लथपथ पाए गए है।

हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

शुरुआती जांच में यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि हत्या और फिर आत्महत्या से जुड़ा हुआ मामला हो सकता है। माना जा रहा है कि नरेंद्र साहू ने पहले परिवार के चार सदस्यों के साथ घर में वारदात को अंजाम दिया और फिर उसके बाद रेलवे ट्रैक पर जाकर खुदकुशी कर ली। हालांकि, अभी पुलिस द्वारा इस आशंका की आधिकारिक पुष्टि नही की गई है और पुलिस सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।

कर्ज और परेशानी हो सकती है कारण

खबरों के तहत प्रारंभिक तौर पर यह बात सामने आ रही है कि परिवार वित्तीय संकट या कर्ज से परेशान था। तो वही पुलिस जांच कर रही है कि इतनी बड़ी वारदात के पीछे घर का मुखिया किसी मानसिक तनाव या फिर किसी परेशानी के चलते इतनी बड़ी वारदात को अंजाम तो नही दिया गया या फिर घटना के पीछे की वजह कुछ और है।

Exit mobile version