भोपाल। एमपी की राजधानी भोपाल से एक सनसनी खेज वारदात सामने आ रही है। यहां के रातीबड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सूरज नगर में रहने वाले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या किए जाने की घटना सामने आई है। हमला बर ने उनके गले में धारदार औजार से हमला करके निर्मम हत्या किया हैं। घटना की जानकारी मिलते मौके पर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी पहुचे है। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस हत्या को लेकर सभी पहलुओं में जांच कर रही है।
दूसरे कमरे में सो रही थी पत्नी
जानकारी के तहत रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल और उनकी पत्नी घर में मौजूद थे। उनकी पत्नी दूसरे कमरे में सो रही थी। माना जा रहा है कि हमलाबर इसका फायदा उठाते हुए श्री अग्रवाल पर धारदार औजार से उनका गला रेत दिया, जिससे बुजूर्ग के प्राण पखेरू उड़ गए और उनकी पत्नी को भनक तक नही लगी।
नौकर पर आशंका
पुलिस की शुरुआती जांच में यह जानकारी आ रही है कि श्री अग्रवाल ने घर में काम करने के लिए एक नौकर रखे हुए थें और हाल में वह नौकरी शुरू किया था। पुलिस को शंका है कि इस हत्याकांड में उक्त नौकर की भूमिका संदिग्ध है। जानकारी आ रही है कि घटना के बाद से उनका नौकर गायब है, बहरहाल पुलिस सभी पहलूओं पर जांच कर रही है और जांच के बाद ही घटना स्पष्ट हो पाऐगी तथा हत्या की वजह सामने आऐगी।

