Site iconSite icon SHABD SANCHI

कार के अंदर युवक-युवती की लाश मिलने से सनसनी, हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस

अशोकनगर। सूनशान रास्ते पर खड़ी कार और उसमें मौजूद युवक-युवती की लाश से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है। यह घटना मध्यप्रदेश के अशोकनगर के ईसागढ़ से सामने आई हैं। कार में मृत पाए गई युवती की पहचान 24 साल की मुस्कान जैन एवं युवक की पहचान 26 साल के रितिक सोनी के रूप में की गई है।

फोन बंद होने पर चिंतित हुए परिजन

बताया जाता है कि रितिक और मुस्कान बुधवार शाम घर से निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटे तो घर वालों ने उन्हे फोन किया लेकिन दोनों के मोबाइल बंद मिले। जिस पर उन्होने पुलिस को सूचना दिए और खुद भी तलाश करते रहे है। जहां युवक-युवती के मोबाईल का लोकेशन ईसागढ़ रोड पर मिला। रात करीब तीन बजे पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो सड़क किनारे खड़ी कार में दोनों के शव मिले। युवक के सिर में गोली लगने का निशान था, जबकि युवती के शरीर पर गहरी चोटों के निशान मिले।

कार में मिले घातक हथियार

जिस कार में युवक-युवती के शव पाए गए है उसके अंदर पिस्टल, कुल्हाड़ी, कटर और पिछली सीट पर जलने के निशान मिलने से मामला और भी उलझ गया है। पुलिस हत्या और आत्महत्या, दोनों एंगल से जांच कर रही है। पिता का आरोप है कि घटनास्थल के साक्ष्य देखकर यह सुनियोजित हत्या का मामला प्रतीत होता है।

कंपनी में एक साथ करते थें काम

जो जानकारी आ रही है उसके तहत रितिक और मुस्कान इंदौर की एक निजी कंपनी में पहले काम करते थे। दोनों की दोस्ती थी। रितिक इंदौर में कार इंटीरियर का कारोबार करता था और 15 दिन पहले ही अशोकनगर आया था। मुस्कान भी अशोकनगर की रहने वाली थी, बहरहाल पुलिस इस मौत मामले की जांच में जुट गई है कि मामला हत्या से जुड़ा है या फिर युवक-युवती ने सुसाइड किया है। युवक-युवती के बीच प्रेम सबंध थे या फिर दोनों दोस्त रहे है। बहरहाल रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आएगी, तो मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। साइबर टीम कॉल डिटेल और लोकेशन हिस्ट्री की जांच कर रही है।

Exit mobile version