इंफाल। देश के मणिपुर में उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिए। जबाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबल के जवानों ने 4 उग्रवादियों को ढ़ेर कर दिए है। यह मुठभेड़ मणिपुर के छुरछंदपुर जिले में हुई है। यहां प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड कूकी नेशनल आर्मी के चार उग्रवादियों को सुरक्षाबल के जवानों ने मार गिराया है। यह मुठभेड़ अल सुबह खानपी गांव के पास हुई है।
सर्च ऑपरेशन चला रहे थें जवान
जो जानकारी आ रही है उसके तहत सुरक्षाबल के जवान अल सुबह सर्च ऑपरेशन पर थें, इसी बीच उग्रवादियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दिए। सुरक्षाबल के जवानों ने जबाबी कार्रवाई करते हुए, 4 उग्रवादियों को ढ़ेर कर दिए, जबकि कई उग्रवादी जंगल के रास्ते भागने में सफल रहे।
जारी है सर्च ऑपरेशन
सेना और पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि सुरक्षाबल के जवानों का सर्च ऑपरेशन जारी है। मुठभेड़ के बाद भागे उग्रवादियों की तलाश की जा रही है। इसके लिए जवान जंगल में उतरे है, जिससे भागने वाले उग्रवादियो को पकड़ा जा सकें। जवानों ने जंगल से काफी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद किए है। ज्ञात हो कि केन्द्र और राज्य सरकार के प्रयास से कई उग्रवादी संगठनों ने शांति समझौते में हस्ताक्षर किए है, जबकि यूनाइटेड कूकी नेशनल आर्मी संगठन ने इस समझौते से दूरी बनाए हुए है।

