Site iconSite icon SHABD SANCHI

दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में दूसरे दौर की बात, सीजेपी की ये है प्रमुख मांगे, 17 मेट्रो स्टेशन बंद

नईदिल्ली। शिक्षा मंत्री के स्तीफा और शिक्षा प्रणाली में बदलांव समेत 4 प्रमुख मांगो को लेकर दिल्ली की जंतर-मंतर में कॉकरोच जनता पार्टी का चौथें दिन यानि की शुक्रवार को भी धरना प्रदर्शन जारी है, हांलाकि सरकार इस आंदोलन को सामाप्त कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और आज दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में दूसरी बार बातचीत होगी। इससे पहले 20 जुलाई को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के घर वार्ता हुई थी, जो बेनतीजा रही थी।

4 बार बुलाने के बाद भी नही मानी थी सीजेपी

ज्ञात हो कि कल सरकार ने कहा कि हमने 4 बार कॉकरोच जनता पार्टी को बातचीत के लिए बुलाया पर वे नहीं आए। वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा था कि हम बात करने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के घर नहीं जाएंगे, किसी न्यूट्रल वेन्यू पर बात हो, हांलाकि देर रात सरकार की पहल पर सोनम वांगचुक ने 26वें दिन अपना अनशन खत्म कर दिया। नड्डा और जितेंद्र सिंह ने देर रात 12.30 बजे मेदांता अस्पताल जाकर उन्हें जूस पिलाया।

17 मेट्रो स्टेशन बंद

सीजेपी के बैनर तले छात्रों, युवाओं समेत अन्य लोगो का जंतर-मंतर में जारी आंदोलन प्रदर्शन को देखते हुए शुक्रवार को सेंट्रल दिल्ली में राजीव चौक और लोक कल्याण मार्ग समेत 17 मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं। देर रात संसद मार्ग पर प्रदर्शनकारियों ने बैरिकैड्स तोड़े थे। ज्ञात हो कि कॉकरोच जनता पार्टी ने आज देशभर में प्रदर्शन का ऐलान भी किया है।

कॉकरोच जनता पार्टी की ये प्रमुख मांगे

शिक्षा जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्था को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी अपने जारी आंदोलन के दौरान मांग उठा रही है कि केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का स्तीफा लिया जाए, नीट पेपर लीक की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, शिक्षा प्रणामी में सुधार और जबाबदेही तय करने के लिए सख्त कानून और आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को मुआवजा की मांग उठा रही है।

Exit mobile version