Site iconSite icon SHABD SANCHI

Sidhi: सीधी में SDERF का विशेष आपदा राहत प्रशिक्षण: बाढ़ और जलभराव से निपटने की तैयारी

sidhi newssidhi news

sidhi news

Sidhi News: नदी का जल स्तर बढ़ने पर तुरंत ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी गई। साथ ही, गांव में जलभराव की स्थिति में वाहनों के टायर ट्यूब का उपयोग कर लोगों को डूबने से बचाने की तकनीक बताई गई।

सीधी जिले के गोरियरा बंधा में मंगलवार को राज्य आपदा मोचन बल (SDERF) ने विशेष आपदा राहत प्रशिक्षण आयोजित किया। प्लाटून कमांडर मयंक तिवारी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चला। मानसून के दौरान बारिश और अतिवृष्टि के संभावित खतरों को देखते हुए प्रशासन ने यह पहल की।

प्रशिक्षण में बाढ़ और जलभराव जैसी आपदाओं से निपटने की तकनीकों पर जोर दिया गया। कर्मचारियों को सिखाया गया कि बाढ़ की स्थिति में रस्सी का घेरा बनाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा सकता है। नदी का जल स्तर बढ़ने पर तुरंत ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी गई। साथ ही, गांव में जलभराव की स्थिति में वाहनों के टायर ट्यूब का उपयोग कर लोगों को डूबने से बचाने की तकनीक बताई गई।

कर्मियों को वास्तविक परिस्थितियों का अभ्यास कराया गया, जिसमें रेस्क्यू तकनीकों और प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण शामिल था। प्लाटून कमांडर तिवारी ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अधिकारियों ने कहा कि यह प्रशिक्षण स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है और आपदा के समय बचाव कार्यों में सहायता प्रदान करेगा।

Exit mobile version