Site iconSite icon SHABD SANCHI

एमपी में पुलिस से बचने भाग रहा था स्कार्पियों चालक, ऑटों को मारी टक्कर, 5 की मौत, 4 घायल

ग्वालियर। एमपी के ग्वालियर से एक हदृय विदारक हादसा सामने आ रहा है। यहां पुलिस से बचने के चक्कर में भाग रहा स्कार्पियों का चालक एक ऑटों को ऐसी टक्कर मारी कि ऑटों के परखच्चे उड़ गए। ऑटों में बैठे एक ही परिवार के 5 लोगो की मौत हो गई है, जबकि बच्चे समेत 4 लोग घायल हो गए है। यह घटना शुक्रवार तड़के 3 बजे ग्वालियर के परशुराम चौराहे के पास घटी है। सूचना पर पहुची पुलिस घायलों को अस्पताल पहुचाया और स्कार्पियों को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई कर रही है।

मंदिर से लौट रहे थें ऑटो सवार

जानकारी के तहत ऑटो में सवार लोग शीतला माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ऑटों चालक समेत उसमें सवार सभी लोग हादसे का शिकार हो गए।

पुलिस कर रही थी पीछा

जो जानकारी आ रही है उसके तहत स्कॉर्पियो ने बस स्टैंड पर एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी थी। जिसके बाद चालक मौके से स्कार्पियों लेकर भाग ने लगा और पुलिस आरोपी चालक एवं वाहन को पकड़ने के लिए उसका पीछा कर रही थी। भागते समय स्कॉर्पियो ने रास्ते में ऑटो को टक्कर मार दी। जिससे ऑटों में सवार महिला, बच्चे समेत तकरीबन 10 लोग हादसे का शिकार हो गए। स्कार्पियों चालक की लापरवाही से यह बड़ा हादसा हो गया और हादसे में शाक्य परिवार के घर में मातम छा गया, क्योकि हादसे के शिकार हुए ज्यादातर एक ही परिवार के थें।

Exit mobile version