Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा : स्कूली बच्चों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर लगाई सड़क की गुहार, कलेक्टर ने दिए जांच और निराकरण के निर्देश

School children in Rewa reached the Collectorate to plead for a road.School children in Rewa reached the Collectorate to plead for a road.

School children in Rewa reached the Collectorate to plead for a road.

रीवा: जिले के सिरमौर क्षेत्र अंतर्गत लालगांव बढ़ौरा गांव के स्कूली बच्चे मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी से मुलाकात कर अपने गांव में सड़क न होने की गंभीर समस्या से अवगत कराया। ग्रामीण बैजनाथ पाल ने बताया कि गांव में पक्की सड़क न होने के कारण बच्चों का स्कूल जाना तक दूभर हो गया है।

बच्चों और ग्रामीणों की इस समस्या को कलेक्टर ने बेहद गंभीरता से सुना और तुरंत संबंधित अधिकारियों को फोन लगाकर आवश्यक निर्देश दिए। मीडिया से चर्चा करते हुए कलेक्टर ने बताया कि जनसुनवाई में लगातार रास्तों की शिकायतें मिल रही हैं, जिन्हें प्राथमिकता से हल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह जांचा जा रहा है कि सड़क न बन पाने का मुख्य कारण क्या है, और यदि कहीं आपसी विवाद की स्थिति है, तो उसका भी जल्द से जल्द कानूनी निराकरण किया जाएगा ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

Exit mobile version