Site icon SHABD SANCHI

सतना के विंध्य व्यापार मेले में शर्मनाक हरकत, टायलेट में युवती का अश्लील वीडियों बनाकर वायरल

Representative image showing a mobile phone misuse case related to privacy violation at a public place

सतना। एमपी के सतना में आयोजित विंध्य व्यापार मेले में शर्मनाक हरकत सामने आ रही है। यहां के बीटीआई मैदान में चल रहे विंध्य व्यापार मेले के रामगढ़ सेक्शन में महिला टॉयलेट में एक युवती का आपत्तिजनक वीडियो बनाए जाने एवं उसे सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले की जानकारी लगते ही मेला प्रबंधन में हड़कंप मच गया।

थाने में की शिकायत

मेला प्रबंधन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कोलगवां थाने मे अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दिया है। जानकारी आ रही है कि पुलिस ने विंध्य व्यापार मेले के टॉयलेट में युवती की अश्लील वीडियों-फोटो बनाने वाले संख्स का वीडियों फुटेल तलाश किया है और उसके सबंध में पता साजी कर रही है। जिससे आरोपी तक पुलिस पहुच सकें।

आए दिन मेले में पहुच रहे हजारों लोग

विंध्य व्यापार मेला शहर का बड़ा आयोजन है, जहां रोजाना हजारों महिलाएं और युवतियां आती हैं। टॉयलेट में की गई इस तरह की शर्मनाक हरकत के बाद मेला पहुचने वाली महिलाओं और युवतियों में डर पैदा कर दिया है। इतने बड़े आयोजन में इस तरह की हरकत से यहां के सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है, बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।

Exit mobile version