Site iconSite icon SHABD SANCHI

सतना ने निजी स्कूल संचालक कर रहा था नशीली सीरप की तस्करी

SatnaSatna

Satna

Satna private school operator was smuggling intoxicating syrup: सतना में कोलगवां थाना पुलिस ने घूरडांग बिरला फैक्ट्री के पास से दो आरोपियों को नशीली सीरप की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 810 शीशी प्रतिबंधित कफ सीरप बरामद की है। जब्त सामग्री और वाहनों की कुल कीमत 7 लाख 32 हजार रुपए है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने यह खेप कार और एक बाइक से यह बरामदगी की। गिरफ्तार आरोपियों में सचिन साकेत और एक 17 वर्षीय नाबालिग शामिल हैं। सचिन मैनपुरा थाना कोटर का रहने वाला है। आरोपियों ने बताया कि वे यह कफ सीरप चित्रकूट के राधे मेडिकल से खरीदकर लाए थे। सचिन बेलहटा पंचायत में कृष्णा पब्लिक स्कूल चलाता है। सतना के उतैली बाईपास में उसका एक कियोस्क सेंटर और एमपी ऑनलाइन की दुकान भी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Exit mobile version