Site iconSite icon SHABD SANCHI

सतना नगर निगम को मिला राज्यस्तरीय पर्यावरण पुरस्कार

Satna Municipal CorporationSatna Municipal Corporation

Satna Municipal Corporation

Satna Municipal Corporation received state level environment award: भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित ‘मध्य प्रदेश वार्षिक पर्यावरण पुरस्कार 2023-24’ में सतना नगर निगम को नगरीय निकाय श्रेणी में समानित किया गया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महापौर योगेश ताम्रकार और कार्यपालन यंत्री सिद्धार्थ सिंह को पुरस्कार सौंपा। इस दौरान महापौर ने कहा कि नगर निगम भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

राज्यस्तरीय पर्यावरण पुरस्कार की गाइडलाइन के अनुसार, सतना नगर निगम ने तालाबों के पुनर्जीवीकरण, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के संचालन और पौधरोपण से संबंधित जानकारी मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भेजी थी। बीते महीने मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और मैनिट के अधिकारियों ने शहर का निरीक्षण किया था, जिसके बाद नगर निगम सतना को इस पुरस्कार के लिए चुना गया।

Exit mobile version