सतना। मध्यप्रदेश के सतना और मैहर जिले की अदालत में जहरीली गैस के बंम लगाए जाने की सूचना मिलते ही हड़कम्प मच गया। बताया जा रहा है कि अदालत की आधिकारिक ईमेल आईडी पर यह धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ है। जिससे कोर्ट परिसर में खलबली मच गई तो वही स्थानिय प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है और कोर्ट में जांच करने के साथ ही मामले की तफ्तीश में जुट गया है।
इस तरह का प्राप्त हुआ मेल
जानकारी के तहत अदालत की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक मेल भेजा गया था, जिसमें लिखा गया है कि कोर्ट परिसर और जजों के कार्यालयों में 15 जहरीली गैस के बंम लगाए गए हैं, जो दोपहर विस्फोट करेंगे।
जांच में जुटा स्कॉड
अदालत से सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के लोग, डॉग स्क्वॉड की टीम के साथ बम सर्चिंग इक्यूपमेंट जिला न्यायालय परिसर में पहुच गया। सतना के अलावा मैहर, अमरपाटन और अन्य तहसील न्यायालयों में भी व्यापक सुरक्षा जांच शुरू की गई। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी प्रकार की विस्फोटक सामग्री मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, जबकि सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। ईमेल की जांच साइबर सेल द्वारा की जा रही है। मेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

