सतना। जिला अधिवक्ता संघ सतना के आगामी द्विवार्षिक चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। निर्वाचन अधिकारी रमेश मिश्रा एवं अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारी श्रवण पाठक द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार अधिवक्ता संघ के विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई और 17 जून 2026 तक उम्मीदवार अपना आवेदन फार्म भर सकेगे, जबकि मतदान 3 जुलाई 2026 को कराया जाएगा। मतदान सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक डाले जाएंगे और इसके बाद मतगणना की प्रक्रिया होगी
ऐसा है चुनाव कार्यक्रम
निर्वाचन कार्यक्रम को लेकर जो जानकारी आ रही है उसके तहत नाम निर्देशन पत्र 15 से 17 जून 2026 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। 18 जून को नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) होगी, जबकि 19 जून एवं 22 जून को नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। अंतिम प्रत्याशियों की सूची 22 जून को शाम 5 बजे प्रकाशित की जाएगी। मतदान 3 जुलाई को होगा, जबकि परिणामों की घोषणा 4 जुलाई 2026 को की जाएगी।
पोस्टर-बैनर और ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध
निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार न्यायालय परिसर एवं अधिवक्ता संघ भवन में पोस्टर, बैनर और दीवार लेखन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। परिसर में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर भी रोक लगाई गई है। उम्मीदवारों को न्यायालय परिसर से बाहर निर्धारित आकार के बैनर लगाने की अनुमति रहेगी, लेकिन किसी भी प्रकार की जातिगत, आपत्तिजनक अथवा अवैध भाषा का प्रयोग वर्जित रहेगा।
बढ़ी सरगर्मी
जिला अधिवक्ता संघ सतना के चुनाव कार्यक्रम तय हो जाने के बाद अधिवक्ताओं में मतदान एवं अपने अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों के चयन को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
मतदान की तिथि: 3 जुलाई
स्थान: सतना जिला न्यायालय परिसर
मतदाता पहचान: वोट डालने के लिए अधिवक्ता अपना परिचय पत्र, सनद (Certificate of Practice) या कोई अन्य मान्य पहचान पत्र साथ ला सकते हैं |

