A fight between children in Satna turned into a bloody riot: सतना जिले के जैतवारा थाना क्षेत्र के मरवा गांव में शनिवार देर रात बच्चों के मामूली झगड़े ने इतना भयानक रूप ले लिया कि दो मुस्लिम परिवार आपस में भिड़ गए। मारपीट, घर में घुसकर तोड़फोड़ और फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए दोनों पक्षों ने अलग-अलग ‘आगजनी का ड्रामा’ रचा।
जानकारी के अनुसार पहले बच्चों ने आपस में झगड़ा किया, फिर बात इतनी बढ़ी कि परिजन लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर जमकर मारपीट की और सामान तहस-नहस कर दिया। इसके बाद शुरू हुआ असली खेल, एक पक्ष ने अपनी ही मोटरसाइकिल को आग लगा दी ताकि दूसरे पक्ष पर आगजनी का केस ठोका जा सके। दूसरे पक्ष ने अपनी झोपड़ी में आग लगाई और फिर कपड़े से बुझाने का नाटक कर वीडियो बनवाया। इन दोनों के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
जैतवारा थाना प्रभारी अभिषेक पांडेय ने बताया, “दोनों पक्षों की शिकायत पर एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़, आगजनी और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वीडियो फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।”
अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची को पेज फॉलो करें और अपडेट करें।
पेज: @shabdsanchi
