ख़ामोश हो गईं सरला माहेश्वरी ,भावभीनी श्रद्धांजलि

SARLA (1)

Sarla Maheshwari : भारतीय समाचार जगत में दूरदर्शन पर भारतीयता का परिचय देती एक आवाज़ ने ,अपनी मधुर वाणी , सटीक उच्चारण और गरिमापूर्ण प्रस्तुति से हर भारत वासी का दिल जीत लिया यहाँ तक की बालमन को भी आकर्षित किया, बड़ी सादगी से देश -विदेश की ख़बरों की जानकारी देते हुए।

ये आज का भारत नहीं बल्कि 80 और 90 के दशक का वो भारत था जब प्रचार प्रसार के साधनों में केवल रेडियो और दूरदर्शन ही था ये वो दौर था जब नई पीढ़ी स्वयं को आधुनिक भारत से जोड़ते हुए ख़ुद को सक्षम बना रही थी और उसे जागरूक कर रहे थे ये समाचार और देश विदेश की घटनाएँ जिन्हें आज की तरह नाटकीय अंदाज़ में नहीं बल्कि सादगी से हूबहू वास्तविकता के साथ प्रस्तुत किया जाता था।

यही वजह थी कि ये समाचार वाचक हर घर का एक हिस्सा होते थे लोग उन्हें जानते थे उनके बोलने के अंदाज़ से पहचानते थे और दूरदर्शन के समाचार वाचकों में एक नाम था सरला माहेश्वरी का जिनका समाचार पढ़ने में एक संस्कारी और सम्मानित अंदाज़ झलकता था। सरला को शुद्ध हिंदी उच्चारण ,शालीनता, माथे पर गोल बिंदी और सलीके से पहनी गई साड़ियों के लिए भी जाना जाता था।

पर समाचारों और साक्षात्कारों में जान डालने वाली ये आवाज़ आज सदा के लिए ख़ामोश हो गई 71साल की उम्र में एंकर सरला माहेश्वरी का निधन हो गया है। दूरदर्शन ने सोशल मीडिया पर ये जानकारी दी और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *