Nora Fatehi का नया गाना बेहद घटिया! किसने लिखी ऐसी लिरिक्स?

Nora Fatehi New Song Video: कन्नड़ फिल्म KD The Devil का एक गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ, यह एक आइटम सॉन्ग है जिसमे नोरा फतेही (Nora Fatehi) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) फीचर हुए हैं. इस गाने का नाम है ‘सरके चूनर तेरी सरके’ (Sarke Chunar Teri Sarke Song). इस आइटम सांग के बोल यानी लिरिक्स इतने घटिया और वाहियात हैं कि इसे बैन करने की मांग की जा रही है.

Sarke Chunar Teri Sarke Song Lyrics

इस गाने का सबसे बेहूदा पार्ट इसकी लिरिक्स हैं जो कुछ ऐसी हैं.

पहले उठाले, अंदर वो डाले
नीचे एक बूंद न गिराए
खाली कर के निकाले
मुझे पे न गिराना, मुझे लगता है डर
भेद खुल जाए ना, संभल के जाना घर
चूसेगा या चाटेगा, जो करना है कर
तेरी बोतल पर न पड़े किसी की भी नज़र।

ये एक डबल मीनिंग लिरिक्स हैं, गाने में बात शराब की बोतल की हो रही है लेकिन इसका दूसरा मतलब बेहद अश्लील है.

किसने लिखा सरके चूनर तेरी सरके

Sarke Chunar Teri Sarke Song Lyrics Writer: इस गाने का क्रेडिट ‘रकीब आलम’  (Rakib Alam) को दिया गया है यानी ये लिरिक्स उनकी लिखी हैं और गाने को कम्पोज किया है अर्जुन जन्य ने, इधर रकीब आलम पर लोगों का गुस्सा फूटा है इसपर आलम ने कहा कि उन्होंने इस गाने की लिरिक्स नहीं लिखी है, ओरिजिनल गाना कन्नड़ भाषा में है जिसे खुद इस फिल्म के निर्देशक प्रेम ने लिखा है उन्होंने तो बस निर्देशक के कहने पर गाने को हिंदी में ट्रांसलेट किया है.

रकीब का ये भी कहना है कि उन्हे अनुवाद करते हुए भी अहसास हुआ था कि ये गाना काफी भद्दा है. ये बात उन्होंने डायरेक्टर को भी बताई. मगर डायरेक्टर ने उनसे कहा कि वो बस इसे हिंदी में ट्रांसलेट कर दें, ताकि उसे मीटर पर बैठाया जा सके. रकीब ने ये भी कहा कि उन्होंने इस फिल्म के लिए पांच गाने लिखे हैं. मगर ये गाना उनका क्रिएशन नहीं है. 

सेंसर बोर्ड ने कोई एक्शन क्यों नहीं लिया

लोग पूछ रहे हैं कि इतने बेहूदा गाने पर सेंसर बोर्ड ने एक्शन क्यों नहीं लिया? दरअसल ये गाना YT में अपलोड किया गया है और यूट्यूब में डलने वाले कंटेंट से सेंसर बोर्ड का कोई लेना देना नहीं है, अगर मेकर्स इस गाने को सिनेमाहॉल में दिखाएंगे तो सेंसर बोर्ड जरूर इसे हटवा सकता है. हालांकि फिल्म के मेकर्स या इस गाने में फीचर हुए एक्टर्स में से किसी ने मसले पर अब कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *