Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा के सुर-ताल महोत्सव में सारेगामापा फेम प्रियंका छेड़ेगी अपने सुरों की तान

Sur-Taal MahotsavSur-Taal Mahotsav

Sur-Taal Mahotsav

Saregamapa fame Priyanka will tease her tunes in Rewa’s Sur-Taal Mahotsav: रीवा में 33-वें सुर-ताल महोत्सव का आगाज़ 14 जून से होने जा रहा है। चार दिवसीय आयोजन में प्रतिदिन नई गतिविधियां होंगी। यह आयोजन कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम में होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 14 जून को सुबह 11 बजे बघेली गीतों की प्रतियोगिता से होगा, जबकि 15 जून को बेस्ट डांसर अवार्ड प्रतियोगिता होगी, जो किड्स कैटगरी सहित जूनियर मेल-फीमेल, सीनियर मेल-फीमेल व सोलो डांस व समूह डांस की कैटगरी में होगी।

16 जून को सिंगर अवार्ड की प्रतियोगिता में भी जूनियर मेल-फीमेल व सीनियर मेल फीमेल कैटेगरी रखी गई है। प्रतियोगिता में विजेता, उपविजेता के अलावा सभी प्रतियोगियों को प्रोत्साहन पुरस्कार एवं प्रशस्ति दिए जयेंगे। 17 जून को दोपहर 3 बजे मुकेश एण्ड मुकेश आर्केस्ट्रा के कलाकार प्रस्तुति देंगे, जबकि ओल्ड इज़ गोल्ड नाइट में सेलिब्रिटी सारेगामापा फेम कलकत्ता की प्रियंका अपनी गायिकी का जलवा बिखेरेंगी।

Exit mobile version