Site icon SHABD SANCHI

Mauganj News: अनुप्रिया पटेल ने सरदार पटेल की प्रतिमा का किया अनावरण, एकता-अखंडता में योगदान को याद किया

Sardar Patel statue unveiled in Mauganj

Sardar Patel statue unveiled in Mauganj

Sardar Patel statue unveiled in Mauganj: केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने रविवार को मऊगंज जिले में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया। केंद्र सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय की राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने प्रतिमा का विधिवत पूजन किया और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने सरदार पटेल के देश की एकता और अखंडता में ऐतिहासिक योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर आधुनिक भारत का निर्माण किया, जिसकी प्रेरणा आज भी देशवासियों को मिलती है।

पर्यावरण संरक्षण का संकल्पपर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए अनुप्रिया पटेल ने कार्यक्रम स्थल पर वृक्षारोपण किया। उन्होंने उपस्थित जनता से पर्यावरण बचाने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया।राजनीतिक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थितिइस अवसर पर भाजपा विधायक प्रदीप पटेल तथा अपना दल (एस) के तीनों विधायक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम जनता शामिल हुई। केंद्रीय मंत्री का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया।पुख्ता सुरक्षा व्यवस्थाप्रशासन और पुलिस ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Exit mobile version