Site iconSite icon SHABD SANCHI

केदारनाथ-बद्रीनाथ जाने के लिए Sara Ali Khan को देना होगा हिंदू होने का एफिडेविट!

Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: फिल्म एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) हमेशा की तरह इस बार भी केदारनाथ-बद्रीनाथ यात्रा पर जाना चाहती हैं लेकिन इस बार उन्हें कुछ नियमों का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल पिछले साल ही BKTC यानी बद्रीनाथ-केदारनाथ टेम्पल कमेटी ने इन जगहों पर जाने से गैर हिन्दुओं पर रोक लगा दी थी हालांकि BKTC ने यह भी कहा था कि अगर कोई गैर हिन्दू यहां जाना चाहता है तो उसे यह साबित करना होगा कि उसकी सनातन धर्म के प्रति श्रद्धा है.

10 मार्च को इसी सिलसिले में BKTC ने एक प्रस्ताव पास किया जिसमे तय किया गया कि मंदिरों में गैर हिन्दुओं की एंट्री पर रोक लगाई जाएगी, इन मंदिरों में सिर्फ हिन्दू धर्म को मानाने वाले लोग ही जा सकते हैं लेकिन बाद में कमेटी ने अपने नियम में बदलाव किया और बताया कि “जो लोग हिंदू नहीं हैं, लेकिन सनातन धर्म में विश्वास रखते हैं, वो भी मंदिर में आ सकते हैं. बस उन्हें एक लिखित एफ़िडेविट देना होगा कि ‘मैं सनातनी हूं और हिंदुत्व में विश्वास रखता हूं’.

गौरतलब है कि सारा अली खान 2018 से हर साल से बद्रीनाथ और केदारनाथ यात्रा पर जाती हैं, उनके पिता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) मुसलमान हैं जबकि माँ अमृता सिंह हिन्दू हैं इसी लिए सारा खुद को सेक्युलर मानती हैं और उसी हैसियत से मंदिरों में जाती हैं. ऐसे में BKTC का कहना है कि “अगर सारा अली खान सनातन धर्म में अपनी भक्ति दिखाती हैं और एक हलफनामा जमा करती हैं, तो हमें उन्हें पूजा करने की परमिशन दे देंगे.”

सारा अली खान का कहना है कि उन्हें केदारनाथ-बद्रीनाथ जैसी जगहों पर सुकून महसूस होता है. सारा को अब बद्रीनाथ जाने के लिए अपनी श्रद्धा को लेकर एक हलफनामा जमा करना होगा तभी वो मंदिर में जा सकेंगी

Exit mobile version