Sanoj Mishra Case: महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा और उनके पति फरमान खान के मामले में, सोशल मीडिया पर जारी मोनालिसा के वीडियो और आरोप के बाद ये मामला और भी ज्यादा सुर्खियों में देखा जा रहा है। दरअसल एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर कई प्रकार के आरोप लगाए है और बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर मारने की धमकी मिल रही है।

मोनालिसा ने क्या लगाए आरोप Sanoj Mishra पर?
सनोज मिश्रा मामले में मोनालिसा और उनके पति ने आरोप लगाया है कि उन्हें शादी के बाद डायरेक्टर सनोज मिश्रा के द्वारा लगातार धमकियां मिल रही है। केवल इतना ही नहीं Sanoj Mishra पर मोनालिसा ने आरोप में कहा वह जो सनोज मिश्रा डायरेक्टर बोल रहे हैं कि मोनालिसा का नाम लेने में भी मुझे शर्म आ रही है, मेरे फिल्म का हिस्सा नहीं बनेगी मोनालिसा मुझे खुद ही नहीं बनना। क्योंकि वह सरोज मिश्रा खुद इतना गंदा और घटिया इंसान है नो फिल्म के नाम पर छोटी-छोटी लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करता है।
मेरी पहली फिल्म में उसने मुझे 2 बार गलत तरीके से छूने की कोशिश की है इसके बारे में मैंने अपने परिवार को भी बताया लेकिन उन्होंने कहां पहली मूवी है इतना तो चलता है….मेरी पहली मूवी है तो क्या मुझसे रेप करवाओगे… फिल्म का नाम और गलत काम है सनोज मिश्रा का, मैं सरकार से हाथ जोड़कर विनती करती हूं कि हमारी मदद करें।
ये भी पढ़े: रैपर Badshah की दूसरी पत्नी ईशा रिखी कौन है.. कबसे थे दोनों relationship में…
वीडियो वायरल होने के बाद मामले में बढ़ी हलचल
जब इस मामले में मोनालिसा का वीडियो वायरल हुआ जिसमें मोनालिसा और फरमान खान ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है उन्होंने कहा कि अगर उन्हें प्रशंसा से मदद नहीं मिली तो वह कोई कठोर कदम यानि सुसाइड जैसे कदम उठा सकते हैं। इसके बाद इस मामले पर सोशल मीडिया में लोगों के द्वारा अलग-अलग रिएक्शन देखे जाने लगे हैं।
इंटरफेथ मैरिज बना विवाद की वजह
दरअसल ये मामला सनोज मिश्रा और मोनालिसा की इंटरफेथ मैरिज से जुड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक मोनालिसा और फरमान खान की शादी के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन पर लव जिहाद के आरोप लगाए हैं हालांकि मोनालिसा ने इन सभी आरोपी को खारिज करते हुए कहा कि उनकी शादी उनकी आपसी सहमति से हुई है इसमें उन पर किसी भी तरह का कोई दबाव नहीं था। केवल इतना ही नहीं मोनालिसा के पति फरमान खान ने बताया कि वह एक छोटा सा कलाकार है आतंकी नहीं, मुझ पर झूठे आरोप लगे हैं।
ये भी पढ़े: Badshah ने चुपके से रचाई शादी एक्ट्रेस ईशा रिखी संग… तस्वीरें वायरल
प्रशासन और सुरक्षा पर उठाए सवाल
इस मामले के सामने आने के बाद सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं सोशल मीडिया पोस्ट की जानकारी के अनुसार कपल ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है कपल ने कहा.. अगर दिल्ली की सरकार, केरल की सरकार और मध्य प्रदेश की सरकार हमारी सुरक्षा नहीं करती है तो हम सुसाइड कर लेंगे। इसके अलावा हमारे पास कोई रास्ता नहीं है। खुलेआम हमारे पोस्टर जलाए जा रहे हैं।
