Site icon SHABD SANCHI

भारत में अब पहले जैसी शांति नहीं’, sanjay dutt के बयान से हलचल

Sanjay Dutt's statement on peace goes viral, takes a dig at PM in Munna Bhai style

Sanjay Dutt's statement on peace goes viral, takes a dig at PM in Munna Bhai style

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त एक बार फिर अपने पुराने मुन्ना भाई अंदाज को लेकर चर्चा में देखने को मिल रहे हैं। शेखर सुमन के एक शो शेखर टुनाइट में पहुंचे एक्टर sanjay dutt ने भारत में शांति को लेकर ऐसी बात कह दी जिसके बाद उनका वीडियो और यह बयान चर्चा का विषय बन चुका है।

संजय दत्त ने भारत की शांति को लेकर आखिर क्या कहा?

गांधी जयंती के स्पेशल एपिसोड में sanjay dutt निर्देश और यहां के लोगों की तारीफ करते हुए शांति की बात कहि हैं। उन्होंने बताया कि भारत के लोग बहुत प्यार और बहुत बड़े दिलवाले हैं लेकिन उन्हें अब देश में पहले जैसे शांति महसूस नहीं होती है। एक्टर ने भगवान शिव से प्रार्थना करते हुए पुराने शांतिपूर्ण दिनों में लौटने की बात बताई है। उनका यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़े: Nora Fatehi और Sanjay Dutt को मिला नोटिस, NCW ने भेजा समन..क्यों?

मुन्ना भाई बनकर PM की कुर्सी पर बैठे थे संजय दत्त

इस एपिसोड के शो में इसके बाद संजय दत्त का अंदाज पूरी तरह से बदलता हुआ दिखाई दिया शेखर सुमन ने उन्हें 5 मिनट के लिए देश का प्रधानमंत्री बनने की कल्पना करते हुए देश की जनता को संबोधित करने के लिए कहा। इसके बाद एक्टर sanjay dutt अपने लोकप्रिय रोल मुन्ना भाई के अंदाज में नजर आए। उन्होंने काल्पनिक प्रधानमंत्री के तौर पर देश की कई सारे मुद्दों पर मजाकिया अंदाज में बात की और कहा कि अगर वह देश के प्रधानमंत्री होते तो अपनी जीत जनता के बीच सेलिब्रेट करते ना कि विदेश यात्रा करते। केवल इतना ही नहीं उन्होंने इसके बाद गांधी जी के तीन बंदरों का जिक्र किया और कहा गलत चीजों को ठीक करने की जरूरत है।

उनकी बातों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा जाने का संधर्व लोगों के द्वारा अब लगाया जा रहा है। हालांकि यह पूरा हिस्सा कॉमेडी और राजनीतिक मजाक वाले सेगमेंट का ही हिस्सा था इसलिए इसे संजय दत्त का कोई राजनीतिक बयान कहना सही नहीं होगा।

गांधीगिरी वाले अंदाज में ही दिया शांति का संदेश

इस शो में महात्मा गांधी की गांधीगिरी और शांति का भी जिक्र किया गया। इस शो में उन्होंने राजनेताओं की तस्वीर की जगह गांधी जी की तस्वीर लगाने की सलाह बिल्कुल मजाक के अंदाज में कहीं, इसके बाद उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप को ट्रंप मामू कहकर माया के अंदाज में शांति अपनाने की सलाह दी। मुन्ना भाई की पहचान ही गांधी गिरी और शांति के संदेश से जुड़ी हुई रही है और शो में भी संजय दत्त इस अंदाज में राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए नजर आए।

ये भी पढ़े: Drishyam The Conclusion Review: आखिरी चाल में छिपा बड़ा ट्विस्ट!

क्यों चर्चा में आया है संजय दत्त का ये बयान?

sanjay dutt का यह वीडियो इसलिए चर्चा में देखने को मिला क्योंकि इसमें एक्टर का लोकप्रिय मुन्ना भाई का अंदाज देखने को मिल रहा था हालांकि यह कोई राजनीतिक भाषण नहीं था बल्कि एक मनोरंजन का कार्यक्रमथा।

Exit mobile version