Site icon SHABD SANCHI

फिल्म छावा की कलाकार एवं कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस संचिता का पंखे में लटकता मिला शव, बॉलीबुड में शोक

मुंबई। फिल्म छावा की ताराबाई एवं कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस संचिता का सोमवार को पंखे में लटकता हुआ शव मिलने से फिल्म जगत में हचलच मच गई है। प्रथमदृष्टा में 22 साल की संचिता उगले की मौत को सुसाइड माना जा रहा है, हांलाकि पुलिस और जांच एजेसिंया एक्ट्रेस की मौत को लेकर जांच कर रही है। जांच के दौरान पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट या फिर कोई संदिग्ध सामान अभी तक नही मिला है। जिस समय यह घटना हुई है उस समय संचिता घर में अकेली थी। संचिता अपने माता-पिता के साथ महाराष्ट्र के पालघर में रहती थीं।

घटना से आधे घंटे पूर्व रील की थी पोस्ट

जो जानकारी आ रही है उसके तहत संचिता इस्टाग्राम एवं सोशल मीडिया पर एक्टिंव रहती थी। वे घटना से कुछ समय पहले ही इंस्टाग्राम अकाउंट से एक रील पोस्ट की थी। जिसमें वे डफली वाले, डफली बजा गाने पर लिपसिंक करती दिखी थीं। इस वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘मैं नाचूं, तू नचा।’

संचिता ने बेहद कंम समय में बनाया पर्दे पर कैरियर

संचिता उगले ने लोकप्रिय टीवी शो कुमकुम भाग्य, वागले की दुनिया, दंगल टीवी चौनल के शो ‘साजन घर में’ नजर आई थीं। वे पॉपुलर शो ‘दिलवाली दूल्हा ले जाएगी’ में सौरभ बेदी के साथ लीड रोल में नजर आ चुकी हैं। उन्होने फिल्म छावा में ताराबाई के किरदार में नजर आई थीं। वे मनोज बाजपेई के साथ साइलेंस 2, द नाइट आउल बार शूटआउट में भी काम किया था।

Exit mobile version