Site iconSite icon SHABD SANCHI

संभल मस्जिद में चला बाबा का बुलडोजर! रोकने आई भीड़ को पुलिस ने खदेड़ा

Sambhal Masjid Encroachment Bulldozer: उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले के मुबारकपुर बंद (Mubarakpur Band) गांव में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई. यहां मस्जिद भी सरकारी जमीन पर बनी थी जिसे गिरा दिया गया. मस्जिद में बनाई गई 35 फ़ीट ऊँची मीनार को भी हाइड्रा मशीन से जमीदोज कर दिया गया इसके अलावा मस्जिद के बाहर बनीं अवैध दुकानों पर भी बुलडोजर चलाया गया.

प्रशासन के मुताबिक, 15 साल पहले सरकारी जमीन पर मस्जिद का निर्माण कराया गया था। यह कार्रवाई अप्रैल को होनी थी मगर तब बुलडोजर चालक ने मस्जिद की 35 फ़ीट उन्ही मीनार को तोड़ने से इस लिए मना कर दिया था क्योंकी वो उसके ऊपर गिर सकती थी इसके बाद प्रशासन ने दो हाइड्रा मशीनों का इंतजाम किया। एक मजदूर मीनार पर चढ़कर उसे रस्सी से बांधा, फिर उसके दूसरे सिरे को दोनों हाइड्रा मशीनों से बांधा गया। इसके बाद मशीनों ने खींचकर मीनार को गिरा दिया।

इस दौरान पुलिस और प्रशासन ने ग्रामीणों को अतिक्रमण की कार्रवाई में दखल न देने और घर से बाहर न निकलने की हिदायत थी थी, इसके बावजूद अवैध मस्जिद को हटाने के विरोध में मुस्लिम भीड़ मौके पर जमा होने लगी जिसके बाद पुलिस बल की मदद से उन्हें खदेड़ दिया गया.

तहसीलदार धीरेन्द्र सिंह ने कहा- संभल की सरजमीं पर एक भी अवैध कब्जे को बख्शा नहीं जाएगा। सभी अवैध कब्जों को मुक्त कराया जाएगा। आज मुबारकपुर बंद गांव में खेल के मैदान पर मस्जिद का स्ट्रक्चर बनाकर कब्जा किया गया था, जिसे हटाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि ग्रामवासियों के अनुसार इस मस्जिद का निर्माण लगभग 1 करोड़ रुपए की लागत से कराया गया था। यह कार्रवाई बच्चों के हित में की जा रही है, ताकि उनके लिए खेल का मैदान उपलब्ध कराया जा सके।

बता दें कि मुबारकपुर बंद गांव में करीब 30 साल पहले सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था। 15 साल पहले खेल मैदान पर 150 वर्गमीटर में मस्जिद का निर्माण किया गया। इसके साथ ही पांच दुकानें और आठ मकान भी बना लिए गए। हैरानी की बात यह है कि इसी जमीन पर दो सरकारी प्राइमरी स्कूल भी बने हुए हैं।

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत डीएम को मिली थी। इसके बाद तहसीलदार कोर्ट ने 28 मार्च को अवैध निर्माण हटाने के लिए नोटिस जारी किया। उसी दिन जमीन की नाप कराई गई। 30 मार्च से स्थानीय मजदूरों के जरिए निर्माण हटाने का काम शुरू हुआ।

बहरहाल क्षेत्र में तनाव जरूर है मगर पुलिस ने स्थिति संभाली हुई है. एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि जिन्होंने भी सरकारी जमीन पर कब्जा किया है, वे खुद ही हटा लें, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। इस मामले से जुड़े अहम अपडेट्स शब्द साँची आपतक पहुंचाने का काम करता रहेगा। देश से जुडी तमाम ख़बरों के लिए चैनल को सब्स्क्राइब जरूर करें। धन्यवाद

Exit mobile version