सलमान खान (Salman Khan) और ब्लैकबक शिकार मामला (Blackbuck Poaching Case) एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वजह कोई कोर्ट सुनवाई नहीं, बल्कि ‘काला हिरण’ (Kala Hiran Movie) नाम की एक फिल्म है। फिल्म के निर्माता अमित जानी (Amit Jani) ने हाल ही में इसका पोस्टर रिलीज किया था और 20 जून को इसका टीज़र (Kala Hiran Teaser) जारी करने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन उससे पहले ही सलमान खान की तरफ से उन्हें कानूनी नोटिस भेज दिया गया है।
सलमान खान के वकीलों ने फिल्म के निर्माताओं को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि फिल्म से जुड़ा सारा कंटेंट तुरंत हटाया जाए। ऐसा नहीं होने पर सिविल और आपराधिक मुकदमा दायर किया जाएगा।
सलमान खान की ओर से भेजे गए इस नोटिस को DSK Legal ने जारी किया है। निर्माता अमित जानी ने खुद इस नोटिस को सोशल मीडिया पर शेयर किया और आरोप लगाया कि उन्हें फिल्म बनाने से रोकने की कोशिश की जा रही है। हालांकि नोटिस में साफ कहा गया है कि ब्लैकबक शिकार मामला (Blackbuck Case) अभी भी राजस्थान हाईकोर्ट (Rajasthan High Court) में विचाराधीन है। ऐसे में इस विषय पर फिल्म बनाना न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है और इससे मीडिया ट्रायल की स्थिति पैदा हो सकती है।
नोटिस में यह भी सवाल उठाया गया है कि फिल्म निर्माताओं ने सलमान खान की पहचान और छवि का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना कैसे किया। खुद अमित जानी कई इंटरव्यू और सोशल मीडिया पोस्ट में यह कह चुके हैं कि ‘काला हिरण’ फिल्म सलमान खान और ब्लैकबक शिकार मामले पर आधारित है। ऐसे में सलमान पक्ष का कहना है कि यह उनकी निजता (Privacy) का उल्लंघन है और इससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है।
सलमान खान का दावा है कि फिल्म का उद्देश्य उन्हें बदनाम करना है। नोटिस में कहा गया है कि इस तरह की फिल्म से अभिनेता की सार्वजनिक छवि प्रभावित होगी और लोगों के बीच गलत संदेश जाएगा। सलमान के वकीलों का कहना है कि यह भारतीय न्याय संहिता की धारा 356 (Section 356) से जुड़े प्रावधानों का भी उल्लंघन हो सकता है।
हालांकि सलमान खान ने विवाद खत्म करने का रास्ता भी खुला रखा है। नोटिस में निर्माता अमित जानी के सामने दो शर्तें रखी गई हैं। पहली, फिल्म से जुड़ी सभी प्रचार सामग्री और कंटेंट तुरंत हटाया जाए। दूसरी, सलमान खान से लिखित माफी मांगी जाए। यदि इन शर्तों का पालन नहीं किया गया तो कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
फिलहाल ‘काला हिरण’ (Kala Hiran) फिल्म का टीज़र रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर गई है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि निर्माता अमित जानी सलमान खान के नोटिस का जवाब देते हैं या फिर यह मामला कोर्ट तक पहुंचता है। ऐसे में आने वाले दिनों में ब्लैकबक शिकार मामला, सलमान खान (Salman Khan) और ‘काला हिरण’ फिल्म (Kala Hiran Movie) को लेकर विवाद और बढ़ सकता है।

